{"_id":"69c4cff30ead91decb086cb8","slug":"meerut-weather-today-sun-will-cause-trouble-throughout-the-day-weather-patterns-will-change-in-west-up-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: आज दिनभर परेशान करेगी धूप, कल से वेस्ट यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: आज दिनभर परेशान करेगी धूप, कल से वेस्ट यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार
Thu, 26 Mar 2026 11:50 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:50 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शुक्रवार से मेरठ समेत आसपास के जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं कुछ फसलों के लिए भी यह बारिश लाभदायी होगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवर को धूप से हुई परेशानी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। इस मौसमी बदलाव से लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते दोपहर के समय गर्मी का अहसास अधिक रहा। हालांकि, शाम के समय चली हवाओं ने लोगों को कुछ हद तक राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार से बड़े बदलाव की उम्मीद
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार से मौसम के मिजाज में उल्लेखनीय परिवर्तन आएगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, तेज हवाओं के साथ-साथ कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। इस मौसमी बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

फसलों के लिए वरदान साबित होगी बारिश
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश गेहूं, सरसों और सब्जी जैसी फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। विशेष रूप से, गेहूं की फसल में दाना भरने की प्रक्रिया के लिए यह मौसम काफी अनुकूल माना जा रहा है। यह मौसमी बदलाव किसानों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि यह उनकी फसलों के स्वास्थ्य और उपज को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
ये भी देखें...
भड़काऊ बयान: एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेजकर मेरठ बुलाएगी पुलिस, गिरफ्तार तीन आरोपियों को जमानत