फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Life affected due to severe cold, district wrapped in fog

Meerut Weather Today: कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, कोहरे की चादर में लिपटा जिला, इस तारीख से मिलेगी राहत

Tue, 13 Jan 2026 10:40 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 Jan 2026 10:40 AM IST
सार

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण लगातार मौसम ठंडा बना हुआ है। मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। हाईवे पर वाहनों को लाइटें जलाकर धीमी रफ्तार में गुजरना पड़ा। वहीं कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Life affected due to severe cold, district wrapped in fog
कोहरा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर इन दिनों घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दिन में भी धूप न निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

 

इस समय पश्चिम उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। सर्द हवा और नमी के चलते ठिठुरन और बढ़ गई है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। इसका असर सड़क यातायात के साथ-साथ रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। अभी दिन और रात का तापमान सामान्य से काम रहेगा, सर्दी का असर ऐसे ही बना रहेगा। हालांकि 18 जनवरी के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। तब तक लोगों को ठंड और कोहरे से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बढ़ते प्रदूषण के कारण और ज्यादा परेशानी हो रही है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोग अलाव, गर्म कपड़ों और गर्म पेय पदार्थों का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।

ये भी देखें...
Meerut: गांव-कस्बे में रहने वालों को 'जनता बस' की सौगात, कम पैसे देकर कर सकेंगे सफर, जान लें कितना होगा किराया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed