फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Impact of fog and cold increased in West UP, life affected, sunshine not visible

Meerut Weather Today: वेस्ट यूपी में कोहरा और ठंड का बढ़ा असर, जनजीवन प्रभावित, धूप के नहीं हो रहे दर्शन

Sun, 28 Dec 2025 10:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 28 Dec 2025 10:42 AM IST
सार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड और कोहर लगातार पड़ रहा है। बमुश्किल धूप के दर्शन हो पा रहे हैं। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Impact of fog and cold increased in West UP, life affected, sunshine not visible
सुबह दस बजे तक भी घंटाघर पर कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्ट यूपी में घना कोहरा छाने और तेज़ ठंड पड़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह और रात के समय घना कोहरा रहने से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

 

साल के विदा होने से पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। लगातार कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और रात के समय ज्यादा कोहरा होने से हाईवे पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। बढ़ते कोहरे में वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी कोहरा ऐसे ही रहेगा और सर्दी का सितम बढ़ता जाएगा। नए साल पर भी कोहरे के असर से मौसम सर्द बना रहेगा।
 

कोहरे से बचाव में यह रखें ध्यान
- गाड़ी चलाते वक्त स्पीड कम रखना, हेडलाइट्स को लो बीम पर रखना, विंडशील्ड पर एंटी-फॉग का इस्तेमाल करना।
-  घर के अंदर भी गर्म कपड़े पहनना और कमरों को अच्छे से बंद रखना ज़रूरी होता है। अगर बाहर जाना ज़रूरी हो, तो ध्यान से और सावधानी से कदम बढ़ाना चाहिए।
- आगे चल रहे वाहन से अपनी दूरी बनाकर रखें 
- हाईवे पर चलते समय स्पीड नियंत्रण में रखें
- अगर रुकना हो तो गाड़ी को सही जगह पर पार्क करके रुक जाएं और लाइट जलाकर रखें
- अगर कोहरा बहुत ज्यादा है और दृश्यता शून्य हैं तो यात्रा करने से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed