फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather Today: Chances of rain and hailstorm today and tomorrow, pollution will reduce

Meerut Weather Today: आज और कल बारिश व ओलावृष्टि के आसार, तीन पश्चिमी विक्षोभ मौसम पर डालेंगे ये असर

Mon, 06 Oct 2025 10:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 06 Oct 2025 10:04 AM IST
सार

मेरठ समेत आसपास आज और कल बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं रविवार रात कुछ स्थानों पर बारिश हुई, जिससे सोमवार को सुबह मौसम सुहाना हो गया। दोपहर करीब 12 बजे से बारिश शुरू होने का अनुमान मौसम वैज्ञानिक लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut Weather Today: Chances of rain and hailstorm today and tomorrow, pollution will reduce
आसमान पर छाए बादल।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बना रहे तीन सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में फिर से मौसम ने पलटी मार दी है। रविवार रात कुछ जगह हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। तेज हवा चल रही है। इस कारण आज और कल बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग में पश्चिम उत्तर प्रदेश में 24 से 48 घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। रात में बारिश के बाद सुबह तेज हवा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। गर्मी से राहत मिली है और तापमान भी गिरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते दो दिन तक तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही कहना है कि दो दिन सोमवार और मंगलवर को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा धान की फसल को नुकसान पहुंचाने की आशंका है।

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश इमरान ढेर, डकैती-लूट के 13 मुकदमे थे दर्ज; थाना प्रभारी घायल    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed