{"_id":"682826c6560723e17f0de6f0","slug":"meerut-weather-forecast-update-today-relief-from-heat-due-to-cold-breeze-and-drizzle-since-morning-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Today: मौसम ने ली करवट, सुबह से चली ठंडी हवा और बूंदाबांदी से गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Today: मौसम ने ली करवट, सुबह से चली ठंडी हवा और बूंदाबांदी से गर्मी से राहत
Sat, 17 May 2025 11:34 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 17 May 2025 11:34 AM IST
सार
मेरठ में मौसम ने रुख बदल लिया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट, अगले दो दिन बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान पर काले बादलों का डेरा रहा और हल्की बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जहां तेज धूप से दिन की शुरुआत हुई, वहीं कुछ ही घंटों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। करीब 10 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे और धीरे-धीरे हवा तेज हो गई। इसके बाद हल्की फुहारों के साथ शहर में मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था और लू जैसे हालात बन रहे थे। लेकिन आज की बूंदाबांदी ने न केवल तापमान को घटाया बल्कि उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का सिलसिला रविवार तक जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का सिलसिला रविवार तक जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 37.6°C
सूर्योदय 05:27
सूर्यास्त 07:04 pm
हवा की गति -25.9 प्रतिघंटा
आर्द्रता -26%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -11:26 बजे
चंद्रास्त - 9 बजकर 46 मिनट
तापमान 37.6°C
सूर्योदय 05:27
सूर्यास्त 07:04 pm
हवा की गति -25.9 प्रतिघंटा
आर्द्रता -26%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -11:26 बजे
चंद्रास्त - 9 बजकर 46 मिनट