फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Union Minister of State SP Singh Baghel visited the Bovine Research Institute

Meerut: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे गोवंश अनुसंधान संस्थान, बताया पशुपालन से कमाई का तरीका

Thu, 23 Jul 2026 10:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 23 Jul 2026 10:14 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि देसी गोवंश का संरक्षण भारत की कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की आधारशिला है। 

विज्ञापन
Meerut: Union Minister of State SP Singh Baghel visited the Bovine Research Institute
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान का बृहस्पतिवार को भ्रमण किया। उन्होंने संस्थान की अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों की सराहना की। मंत्री ने देसी गोवंश संरक्षण और किसानों तक तकनीक पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

विज्ञापन


प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों का लाभ सीधे किसानों और पशुपालकों तक पहुंचना चाहिए, जिससे पशुपालन अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बन सके। देसी गोवंश का संरक्षण भारत की कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की आधारशिला है। 
विज्ञापन

उन्होंने वैज्ञानिकों से किसान-केंद्रित अनुसंधान के व्यापक प्रसार का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मोहंती ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने देसी गोवंश संरक्षण और आनुवंशिक सुधार कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंत्री ने सीमन फ्रीजिंग प्रयोगशाला और प्रायोगिक डेयरी फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने जर्मप्लाज्म संरक्षण से जुड़े अनुसंधानों को समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों तक तकनीक पहुंचाने पर जोर
प्रो. बघेल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। मंत्री ने कहा कि प्रयोगशालाओं की तकनीकों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए। इससे पशुपालन अधिक लाभकारी बन सकेगा। उन्होंने नवाचारों को किसानों तक पहुंचाने पर बल दिया। पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, संस्थान के वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed