{"_id":"6492b2836866cc675a073d26","slug":"meerut-ultrasound-center-raided-four-including-two-women-caught-doing-fetal-sex-test-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी, भ्रूण लिंग परीक्षण कराती दो महिला पकड़ीं, दो संचालक भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी, भ्रूण लिंग परीक्षण कराती दो महिला पकड़ीं, दो संचालक भी गिरफ्तार
Wed, 21 Jun 2023 02:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:28 PM IST
सार
मेरठ के सकौती में बुधवार को भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया। हरियाणा की टीम ने बुधवार को मेरठ की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की।
विज्ञापन
पूछताछ करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा की टीम ने बुधवार को मेरठ की स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर सकौती स्थित फास्ट फूड की दुकान में फर्जी तरीके से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा।
विज्ञापन
टीम ने इस दौरान 2 महिलाओं का लिंग परीक्षण करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद टीम दोनों महिलाएं, सेंटर पर मौजूद दो लोग को हिरासत में लेकर दौराला थाने पहुंची। जहां, टीम सभी आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज करा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: International Yoga Day: योगपथ पर छा गए म्हारे योग गुरु, चीन से हरिद्वार तक सिखा रहे योग
विज्ञापन
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पलवल निवासी पंकज के जरिए वह यहां लिंग परीक्षण कराने पहुंची थी। एजेंट ने महिलाओं से कितने रुपए में लिंग परीक्षण कराने के लिए सौदा किया इसको लेकर टीम पूछताछ में जुटी है।
टीम ने पलवल निवासी वीरमति व कालकाजी निवासी पूनम व संचालक पीरपुर निवासी वीरपाल और दादरी निवासी विनोद कुमार को हिरासत में लेकर दौराला थाना पुलिस को सौंप दिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। मेरठ की टीम में डॉ. प्रवीण गौतम रहे।