फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two inspectors who collected Rs 20 lakh from a yarn trader arrested from Prayagraj

Meerut: धागा कारोबारी से 20 लाख वसूलने वाले 2 दरोगा प्रयागराज से गिरफ्तार, एफआईआर खत्म कराने को गए थे हाईकोर्ट

Fri, 20 Feb 2026 10:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Feb 2026 10:27 PM IST
सार

टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी रासिक ने लोहियानगर थाने में तैनात रहे दो दरोगाओं के खिलाफ एसएसपी अविनाश पांडे से शिकायत की थी। बताया कि एनकाउंटर की धमकी देकर उनसे 20 लाख रुपये की वसूली गई है। 15 लाख पुलिस ने बरामद कर लिए थे। 

विज्ञापन
Meerut: Two inspectors who collected Rs 20 lakh from a yarn trader arrested from Prayagraj
दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धागा कारोबारी रासिक को हवाला कारोबार में फंसाने और एनकाउंटर करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने के आरोपी दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र से एक मुंशी के कमरे से पकड़ा। पुलिस टीम दोनों दरोगाओं को हिरासत में लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई थी और दोनों दरोगाओं के साथ लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चंद्र को भी निलंबित किया था। दोनों दरोगा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी रासिक का लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में कारोबार है। रासिक ने सात फरवरी को एसएसपी से लोहियानगर थाने में तैनात रहे दोनों दरोगाओं के खिलाफ एसएसपी अविनाश पांडे से शिकायत की थी। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों दरोगाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दरोगाओं से पुलिस ने वसूले गए थे 15 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। आरोपियों ने पुलिस टीम से कहा कि वह शेष पांच लाख रुपये और लेकर आ रहे हैं। रुपये लाने के बहाने आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। इसके बाद से पुलिस आरोपी दरोगाओं को तलाश रही थी। आरोपियों ने एफआईआर खत्म कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 
 
विज्ञापन

पुलिस टीम को जानकारी मिली कि याचिका के संबंध में आरोपी प्रयागराज गए हैं। पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक वकील के मुंशी के कमरे में पहुंचकर दोनों आरोपी दरोगाओं को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी का कहना है कि भागने के बाद आरोपियों ने कहां-कहां संरक्षण लिया, इसकी जांच की जाएगी। थानेदार की भूमिका के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: मोहन भागवत बोले- संघ सत्ता का अभिलाषी नहीं, हिंदुओं को संगठित करना उद्देश्य; आजादी की लड़ाई पर ये कहा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed