फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two hands busted in transformer theft, still did not leave the world of crime

Meerut: ट्रांसफार्मर चोरी में दोनों हाथ खोए, फिर भी नहीं छोड़ी जुर्म की दुनिया, ऐसे पकड़े गैंग के छह बदमाश

Sun, 17 Nov 2024 04:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 17 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

वेदव्यासपुरी इलाके में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में 9 नवंबर को बदमाशों ने डकैती डाली थी। प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर और तार बदमाश खोल कर ले गए थे। पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है।  

विज्ञापन
Meerut: Two hands busted in transformer theft, still did not leave the world of crime
पुलिस ने पकड़े छह बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेदव्यासपुरी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में डकैती डालने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश सोनू के पैर में गोली लगी है। गिरोह का सरगना जॉनी उर्फ टुंडा हरियाणा में ट्रांसफार्मर चोरी के दौरान दोनों हाथ खो बैठा था। इसके बाद भी उसने अपराध की राह नहीं छोड़ी। उसके खिलाफ हरियाणा राज्य में 45 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन

Meerut: Two hands busted in transformer theft, still did not leave the world of crime
बदमाशों से बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला

टीपी नगर थाना क्षेत्र के वेदव्यासपुरी इलाके में बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में 9 नवंबर को बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर और तार बदमाश खोल कर ले गए। कर्मचारी और अधिकारियों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल, नकदी और जेवरात लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगी हुईं थी। शुक्रवार रात पुलिस को जानकारी मिली कि बदमाश वेदव्यासपुरी में दूसरी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। पुलिस मलियाना बंबे के पास चेकिंग करने लगी। एक ईको वैन को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश सोनू निवासी गांव बना थाना इंचौली मेरठ के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन

सोनू के अलावा पुलिस ने पप्पन निवासी ग्राम बना थाना इंचौली मेरठ, निसार निवासी सुदामापुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद, फरमान निवासी के-ब्लॉक थाना सीलमपुर दिल्ली, बंटी निवासी स्वरूप नगर दिल्ली, जॉनी निवासी गांव बादली जिला झज्जर हरियाणा को पकड़ लिया। ये सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं। 

सरगना जॉनी उर्फ टुंडा के पूर्व में करनाल हरियाणा में ट्रांसफार्मर चोरी करते समय दोनों हाथ बर्स्ट हो गए थे। यह गैंग कई राज्यों में ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों की लूट व चोरी को अंजाम दे चुका है। बदमाशों से लूटा गया साढ़े चार किलो तांबे का तार, दो तमंचे, एक ईको कार और 17 हजार रुपये बरामद हुए हैं। करीब साढ़े तीन साल जेल में रहने के बाद जॉनी और सोनू हाल ही में बाहर आए थे। इनके दो साथी काका बच्चा उर्फ सोनू और गुलाब फरार हैं। उन्हें पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed