फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two chain robbers caught in an encounter, one shot in the leg

Meerut: मुठभेड़ में दो चेन लुटेरे पकड़े, एक के पैर में लगी गोली, पुलिस ने कैसे की घेराबंदी जानकर होगी हैरानी

Wed, 28 Aug 2024 10:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Aug 2024 10:32 PM IST
सार

पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरे फरार बदमाश को पुलिस ने कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Meerut: Two chain robbers caught in an encounter, one shot in the leg
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंकरखेड़ा और गंगानगर थाना पुलिस की आधी रात को बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मौके से फरार हुए उसके साथी को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की पहचान हापुड़ के विशाल सागर उर्फ बॉबी और परीक्षितगढ़ के अमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रोहटा रोड नंदविहार निवासी सुधा से मंगलवार को चेन लूट ली थी। लूट के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम और कंकरखेड़ा थाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को दोनों बदमाशों के गंगानगर में वारदात किए जाने की सूचना मिली। सर्विलांस टीम, गंगानगर और कंकरखेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक पर आए दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को किला परीक्षितगढ़ रोड पर घेर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश विशाल सागर उर्फ बॉबी निवासी लाडपुरा मोहल्ला आदर्शनगर गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी अमन निवासी खजूरी परीक्षितगढ़ भाग निकला। विशाल के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस, एक बाइक और कंकरखेड़ा में महिला से लूटी गई चेन बरामद कर ली। फरार अमन को पुलिस ने बुधवार सुबह पांच बजे गंगानगर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विशाल के खिलाफ छह और अमन के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ लूट, पुलिस पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed