फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: twin daughters were born, soldier tortured his wife, victim go to the SSP

Meerut: जुड़वां बेटियां पैदा हुई तो सिपाही ने पत्नी को दी यात्नाएं, पीड़िता ने SSP को सुनाई आपबीती

Thu, 29 Sep 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Sep 2022 03:40 PM IST
सार

मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी एक महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और सिपाही पति व ससुराल वालों पर उत्पीडन करने और 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। युवती की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई  करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Meerut: twin daughters were born, soldier tortured his wife,  victim go to the SSP
एसएसपी मेरठ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के किला परीक्षितगढ़ निवासी युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सिपाही पति और अन्य ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने और 20 लाख रुपये की मांग का अरोप लगाया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। सिपाही जिला सहरानपुर में तैनात है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने और 20 लाख रूपये मांगने का आरोप लगाया। जिससे वह अपने मायके वालों के साथ एसएसपी  ऑफिस पहुंची और मदद मांगी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, परीक्षितगढ़ निवासी युवती की शादी दो वर्ष पहले पल्लावपुरम निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक यूपी पुलिस में सिपाही है। उसकी सहारनपुर के मंडी थाने में तैनाती है। युवती के मुताबिक शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार


करीब चार महीने पहले उसने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया।  जिस कारण वह  उत्पीड़न का शिकार हुई और उसे ज्यादा परेशान किया गया, और 20 लाख रुपये की मांग भी की गई। महिला का आरोप है कि दो दिन पहले ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी।

परिजनों को आपबीती सुनाई तो मायके वाले बेटी को पुलिस थाना ले गए लेकिन इस मामले में पुलिसकर्मीयों ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही को देख युवती व उसके परिजन  एसएसपी ऑफिस पहुंचे , जहां शिकायत सुन रहे एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed