फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Truck hits car on NH-119, two killed, two youth injured

Meerut: एनएच-119 पर ट्रक ने कार में टक्कर मारी, दो की मौत, दो युवक घायल

Mon, 04 Dec 2023 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Dec 2023 01:35 PM IST
सार

मेरठ में मेरठ में एनएच-119 पर रविवार देर रात हुए हादसे ने दो युवकों की जान ले ली। दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए, वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Meerut: Truck hits car on NH-119, two killed, two youth injured
मृतक पवन व रवि का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में एनएच-119 (मवाना रोड) पर देर रात शादी समारोह से लौट रहे कार सवार चार युवकों में सलारपुर गांव के सामने ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक-आई निवासी दो सगे भाई पवन उर्फ पंकज(21), काकू (22) पुत्र स्वर्गीय देवराज सिंह अपने पड़ोसी दोस्त रवि(23) पुत्र स्वर्गीय बृजपाल और दीपक (20) पुत्र समय के साथ कार द्वारा रविवार रात में हस्तिनापुर क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन

Meerut: Truck hits car on NH-119, two killed, two youth injured
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : Amar Ujala

परिजनों के मुताबिक रात करीब 3:00 बजे चारों कर द्वारा वापस लौट रहे थे। कर काकू चल रहा था। तभी एनएच-119 पर सलारपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें रवि और पवन उर्फ पंकज की मौत हो गई। वहीं, काकू और दीपक बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सूर्या अस्पताल व मेडिकल में भर्ती कराया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना के बाद चारों कार में फंस गए।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से चारों को  किसी तरह बाहर निकल। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना से दोनों घरों में मातम छाया हुआ है। परिजनों के मुताबिक पवन और पंकज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन व एक भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed