फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Traders warns SSP- catch the miscreants, otherwise we will leave the business

Meerut: व्यापारियों की चेतावनी- बदमाशों को पकड़ो, माल बरामद कराओ, नहीं तो छोड़ देंगे कारोबार

Thu, 30 Mar 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Mar 2023 11:22 AM IST
सार

मेरठ में गढ़ रोड स्थित नंदन सिनेमा के सामने अंबिका ज्वेलर्स की दुकान में बदमाशों ने कुंभलगढ़ लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली। इससे पहले भी इस तरह की घटनाए हुईं हैं जिनका खुलासा नहीं हुआ है। इसे लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन
Meerut Traders warns SSP- catch the miscreants, otherwise we will leave the business
व्यापारियों को समझाते एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गढ़ रोड स्थित नंदन सिनेमा के सामने सराफ की दुकान में सुरंग बनाकर 15 लाख के जेवरात चुराने की घटना के बाद से व्यापारियों में रोष कम नहीं हुआ है। बुधवार को व्यापारियों ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी पीयूष सिंह को सराफा बाजार बुलवाया। यहां उनके साथ बैठक में चेतावनी दी कि यदि बदमाशों का जल्द पता नहीं लगाया गया और चोरी किए गए जेवरात बरामद नहीं किए गए तो सराफा कारोबारी अपनी दुकानें बंद करके चले जाएंगे। वे अपना कारोबार छोड़ देंगे। पुलिस व्यापार और व्यापारियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए। एसएसपी ने रविवार तक घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गढ़ रोड पर गांधीनगर निवासी पीयूष गर्ग की पास ही नंदन सिनेमा के सामने न्यू अंबिका ज्वेलरी के नाम से दुकान है। रविवार शाम पीयूष और उनके दो कर्मचारी दुकान बंद करके गए थे। सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने के चलते मंगलवार सुबह दुकान खोली गई। 
विज्ञापन


यहां फर्श टूटा मिला और दुकान से करीब 15 लाख के  जेवरात गायब मिले। बदमाशों ने दुकान के सामने नाले से करीब पांच मीटर सुरंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुरंग बनाकर सराफ की दुकान में चोरी की यह  चौथी वारदात है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन: अजय 
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री अरुण वशिष्ठ, सरदार दलजीत सिंह, ललित गुप्ता, अमूल और सुधांशु महाराज भी बुधवार दोपहर आईजी रेंज नचिकेता झा से मिले। उन्होंने कहा कि कुछ थानेदारों की मानसिकता ठीक नहीं है। उनकी जांच कर कार्रवाई की जाए। नये थानेदारों को मौका दिया जाए। सुरंग करके वारदात करने वाले गिरोह तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। आईजी ने पुलिस टीमें बनाकर जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने भी एसपी सिटी से मुलाकात कर ऐसी घटनाओं पर रोष जताया और सुरक्षा दिलाने की मांग की।

सुरंग बनाकर सराफा कारोबारियों को बना रहे निशाना
 शहर सराफा बाजार स्थित शिव मंदिर में बुधवार को मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन और नवीन गुप्ता गुट की सराफा व्यापारियों के संग बैठक हुई। यहां शाम 4:15 बजे एसएसपी और एसपी सिटी को वहां पर बुलाया गया। 

इसमें बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि सुरंग बनाकर शहर में सराफ की दुकानों को बदमाश निशाना बना रहे हैं। पुलिस गंभीर नहीं है और बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं।

2017 से अब तक 35 वारदात
व्यापारियों ने पुलिस अफसरों के सामने वर्ष 2017 से अब तक 35 वारदात होने की बात कही। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि पुलिस बदमाशों को पकड़ती है, लेकिन सराफा व्यापारियों का चोरी या लूटा हुआ सामान बरामद नहीं करती है। यदि बदमाश गिरफ्तार नहीं हुए और जेवरात बरामद नहीं किए गए तो सराफा व्यापारी शहर से पलायन करने को मजबूर होंगे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि रविवार तक बदमाश गिरफ्तार होंगे। 

एसपी सिटी कार्यालय में बनेगी हेल्प डेस्क
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने व्यापारियों की तरफ से एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें सराफा व्यापारियों के साथ पुलिस की 15 दिन में बैठक होनी चाहिए। एसपी सिटी कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई जाए। 

व्यापारियों ने कहा कि बाहर की पुलिस भी सराफा व्यापारियों का उत्पीड़न करती है। देश के किसी भी कोने में चोरी, लूट और डकैती में जेवरात जाते हैं तो वहां की पुलिस मेरठ में आकर दबिश देती है। बाहरी पुलिस धारा 411 का हवाला देकर कार्रवाई करती है, जबकि धारा 410 में स्पष्ट है कि दुकानदार या क्रेता की मनोदशा के बारे में जानकारी के बाद ही कार्रवाई की जाए। व्यापारियों ने एसोसिएशन का कार्ड सराफा व्यापारियों को जारी करने की बात कही ताकि व्यापारी को परेशान न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed