फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Toddlers Body Awaits Identification, Three Police Teams Continue Search

Meerut: नाले में मिले डेढ़ वर्षीय मासूम की तीन दिन बाद भी नहीं हुई पहचान, पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटीं

Wed, 15 Jul 2026 06:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Jul 2026 06:26 PM IST
सार

मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में नाले से मिले डेढ़ वर्षीय मासूम के शव की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की तीन टीमें बच्चे की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Meerut: Toddlers Body Awaits Identification, Three Police Teams Continue Search
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में नाले से मिले करीब डेढ़ वर्षीय मासूम के शव की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। जिस बच्चे की किलकारियों से किसी घर का आंगन गूंजना था, उसका शव अब पोस्टमार्टम गृह में अपनी पहचान का इंतजार कर रहा है। पुलिस बच्चे की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


कई जिलों में भेजी गई तस्वीर
नौचंदी थाना पुलिस ने बच्चे की पहचान कराने के लिए मेरठ के सभी थानों के अलावा मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बिजनौर और बागपत पुलिस को भी उसकी तस्वीर भेजी है। इसके साथ ही राजकीय रेलवे पुलिस से भी संपर्क किया गया है ताकि किसी गुमशुदगी की सूचना से उसका मिलान किया जा सके। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: छात्रा हत्याकांड मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी का भाई अंकित चौधरी गिरफ्तार, साक्ष्य छिपाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा बीनने वाले युवक ने देखा था शव
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह गढ़ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी के पास एक निजी अस्पताल के निकट बने नाले के किनारे कूड़ा बीन रहे एक युवक की नजर बच्चे के शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

नौचंदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। आसपास मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

स्टेशन, बस अड्डों और झुग्गियों में चलाया अभियान
बच्चे की पहचान के लिए पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग स्थानों पर अभियान चला रही हैं। टीमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, टेंपो स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को तस्वीर दिखाकर जानकारी जुटा रही हैं।

इसके अलावा पुलिस ने सामाजिक माध्यमों के जरिए भी तस्वीर साझा की है। नौचंदी क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों से भी पूछताछ की गई है। आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है।

हर पहलू पर जांच जारी
पुलिस की अन्य टीमें मौत के कारणों और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed