मेरठ: 20 फीट ऊंचे झूले से नीचे गिरकर तीन युवक घायल, 30 लोगों की अटकी सांसें, दो युवती भी चोटिल
मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 20 फीट ऊंचे झूले का फर्श टूटने से तीन युवक घायल हो गए। युवकों के गिरते ही मेले में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे में दो युवतियां भी घायल हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जिंझोखर में रविवार शाम जाहरवीर मेले में झूले की ट्राॅली का फर्श टूटने से तीन युवक 20 फीट ऊंचे झूले से नीचे गिरकर घायल हो गए। झूले के पास खड़ी दो युवतियां भी चोटिल हो गईं। अस्पताल में भर्ती तीनों युवकों की हालत गंभीर बनी है। झूला टूटने की अफवाह से मेेले में भी अफरातफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार जिंझोखर गांव में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय जाहरवीर मेले में रविवार को दूसरे दिन काफी भीड़ थी। शाम करीब छह बजे बड़े झूले में ट्राॅली का फर्श अचानक टूट गया।
यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई, अतुल प्रधान समेत कई लोग हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे
फर्श टूटते ही झूले में सवार तीन युवक करीब 20 फीट नीचे जमीन पर खड़ी दो युवतियों के पास जाकर गिरे। तीनों को गंभीर चोट आई। वहीं दोनों युवतियां भी चोटिल हो गईं।
युवकों के नीचे गिरते ही झूले में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। झूला रोककर करीब 30 लोगों की सांसें अटक गईं। प्रबंधकों ने झूले से सभी को नीचे उतारा गया। घायलों को रोहटा रोड के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: मेरठ क्राइम रिपोर्ट: 99 लाख रिफंड कराने के नाम पर 30 लाख ठगे, अवैध संबंध बनाने से इनकार पर विवाहिता को निकाला
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा अजय कुमार ने बताया कि मेला आयोजन की अनुमति ली गई थी। झूले की अनुमति संचालक नहीं दिखा पाया। आज शाम तक अनुमति न दिखाने पर कार्रवाई की जाएगी।