फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Thieves broke the lock of a locked flat in Meerut's posh colony and stole Rs 45 lakh

Meerut: पॉश कॉलोनी में बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 45 लाख की चोरी, 10 लाख कैश और जेवर ले गए बदमाश

Mon, 07 Jul 2025 11:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Jul 2025 11:44 PM IST
सार

कंकरखेड़ा स्थित कृष ग्रीन कॉलोनी में संजय श्रीवास्तव के फ्लैट में वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी के समय पूरा परिवार दिल्ली में था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Meerut: Thieves broke the lock of a locked flat in Meerut's posh colony and stole Rs 45 lakh
अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृष ग्रीन कॉलोनी निवासी संजय श्रीवास्तव के फ्लैट का रविवार को ताला तोड़कर चोरों ने 10 लाख की नगदी सहित 45 लाख की संपित्त चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य दिल्ली गए हुए थे। रात पौने ग्यारह बजे घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर दिया। 
विज्ञापन

 

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार स्थित कृष ग्रीन कॉलोनी फ्लैट नंबर-404 निवासी संजय श्रीवास्तव के यहां वह वारदात हुई। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनका सरधना रोड पर सुपर सिटी मार्केट में कंसल्टेंट का ऑफिस है। परिवार में पत्नी अनिता श्रीवास्तव व बेटा उमंग है। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ एक रिश्तेदारी में दिल्ली गए हुए थे। घर पर बेटा उमंग अकेला था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को बेटा उमंग उन्हें लेने के लिए दोपहर के समय दिल्ली गया था। पीड़ित परिवार रविवार रात फ्लैट पर पहुंचा। फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे 10 लाख रुपये नगद, सोने के तीन सेट, एक मंगलसूत्र, माथे का टीका, नथ व सोने की एक चेन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। 
 
विज्ञापन

बताया कि करीब 45 लाख की चोरी हुई। पीड़ित ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। चोरों की तलाश के लिए एक टीम को लगा दिया गया है। 
 

कॉलोनी में नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे
पीड़ित संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बिल्डिंग में 40 से अधिक परिवार रहते हैं। मगर पूरी कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे नहीं है। पुलिस बिल्डिंग में मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed