चोरी बड़ी वारदात: चोरों ने रात में बोला धावा, स्क्रैप गोदाम का ताला तोड़कर चुरा ले गए 22 लाख का माल
Meerut News : चोरों ने रात में एक्सचेंज स्क्रैप गोदाम धावा बोल दिया। बताया गया कि चोर करीब 22 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में लोहिया नगर स्थित गुर्जर चौक पर बने एक्सचेंज स्क्रैप गोदाम से चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने गेट का ताला तोड़कर करीब 22 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप चोरी कर लिया।
वहीं, गोदाम स्वामी ने इस मामले में थाना में तहरीर दी है। उधर, पूरी घटना गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस उसी के आधार पर चोरों को तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के पिल्लोखडी चौकी क्षेत्र निवासी गुलजार पुत्र अताउल्लाह मलिक के अनुसार, उसने लोहिया नगर में गुर्जर चौक पर दुकान किराए पर लेकर संगम ट्रेडर्स के नाम से स्क्रैप गोदाम बनाया हुआ है।
गुलजार के अनुसार, गोदाम में अमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित कई बड़े गोडाउन द्वारा एक्सचेंज ऑफर में लिए गए विभिन्न कंपनियों की वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर व फ्रिज सहित सभी पुराने अप्लायंस यहां पर इकट्ठे किए जाते हैं। बाद में सभी सामान कंपनियों को भेज दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा
इसके अलावा यहां पर कॉपर का स्क्रैप भी रखा जाता है। गुलजार ने बताया कि मौके पर करीब 42 बोर कॉपर के स्क्रैप के भरे हुए थे। सोमवार रात्रि में चोरों ने गेट का ताला तोड़कर गोदाम से करीब 22 लख रुपये कीमत का स्क्रैप चोरी कर लिया।
यह भी पढ़ें: युवती के अश्लील फोटो वायरल: पंचायत के फरमान ने हैरत में डाला, थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने लिया ये एक्शन
उधर, पूरी घटना गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में चोरों द्वारा तोड़े गए गेट से लेकर गाड़ी में स्क्रैप लादने तक पूरी घटना रिकॉर्ड है। इस मामले में पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है लेकिन, सूचना के 12 घंटे बाद तक भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की पूरी रिकॉर्डिंग कंगाल चुकी है।