फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The anger of Tyagi society erupted at Sivaya toll plaza, got toll free

मेरठ: सिवाया टोल प्लाजा पर फूटा त्यागी समाज का गुस्सा, कराया टोल फ्री, मौके पर फोर्स तैनात

Fri, 09 Sep 2022 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Sep 2022 01:10 PM IST
सार

श्रीकांत त्यागी के जेल जाने के बाद त्यागी समाज का धरना तेज होता जा रहा है। वहीं शुक्रवार को त्यागी समाज के लोग सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे और टोल फ्री करा दिया।

विज्ञापन
Meerut: The anger of Tyagi society erupted at Sivaya toll plaza, got toll free
सिवाया टोल प्लाजा पर त्यागी समाज का धरना। - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

नोएडा प्रकरण को लेकर कमिश्नरी पर चल रहे त्यागी समाज के धरने के बाद शुक्रवार को त्यागी समाज के लोगों ने सिवाया टोल प्लाजा पर भी धरना शुरू करते हुए टोल फ्री करा दिया। भारी संख्या में त्यागी समाज के लोग धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


श्रीकांत त्यागी के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी के साथ त्यागी समाज के लोगों ने मेरठ स्थित कमिश्नरी पर धरना शुरू कर दिया था। उन्होंने सरकार से कई मुद्दों को लेकर अपनी मांग रखी। मांगें पूरी न होने पर त्यागी समाज के लोगों ने टोल प्लाजा पर धरना देते हुए टोल फ्री कराने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को त्यागी समाज के लोग गद्दे लेकर सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। समाज के लोगों ने टोल फ्री करा दिया। इस दौरान टोल कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। धरने से पहले ही टोल प्लाजा पर भारी मात्रा में पुलिस बल व पीएसी बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जातीय तनाव: दीपक राजपूत का मर्डर, मौके पर पहुंचे IG-SSP, गांव में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें

त्यागी समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को अंजाम भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  UP: पाकिस्तानी इब्राहिम से मोहम्मद का आतंकी कनेक्शन, पूछताछ में उगले बड़े राज, सुरक्षा एजेंसियों ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed