{"_id":"62b01c4c7863ca5f5401ef47","slug":"meerut-teenager-died-while-he-was-plucking-berries-from-the-tree-fell-into-the-drain-after-being-hit-by-the-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: पेड़ से जामुन तोड़ रहा था किशोर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नाले में गिरा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: पेड़ से जामुन तोड़ रहा था किशोर, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नाले में गिरा, दर्दनाक मौत
Mon, 20 Jun 2022 12:35 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:35 PM IST
सार
मेरठ में रविवार शाम लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के पिल्लोखड़ी पुल के नजदीक नाले के पास खड़े पेड़ से जामुन तोड़ रहे 13 वर्षीय किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बताया गया कि क्षेत्र के पिल्लोखड़ी पुल के पास नाले के पास पेड़ से जामुन तोड़ रहा किशोर जैद 11 हजार लाइन की चपेट में आने से नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व राहगीरों ने शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agnipath Protest: भारत बंद के आह्वान पर आज मेरठ में रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट, तीन पैसेंजर ट्रेन रद्द
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तारा पुरी निवासी जैद (13) रविवार शाम को अपने दो दोस्त आहद और मुशाहिद के साथ पिल्लोखड़ी रोड नाले के पास पेड़ से जामुन तोड़ रहा था। इसी दौरान 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया। इसके बाद वह नाले में गिर गया। साथ में मौजूद दोस्त घटना से दहशत में आकर घर चले गए। माता पिता के तलाश करने और दोस्तों से सख्ती से पूछने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।