{"_id":"673491cf3ee86071f1042b4f","slug":"meerut-subharti-university-student-committed-suicide-kanti-was-a-third-semester-computer-science-student-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कंप्यूटर साइंस की छात्रा ने किया सुसाइड, बिहार से आए पिता बोले- बेटी तूने ऐसा कदम क्यों उठाया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कंप्यूटर साइंस की छात्रा ने किया सुसाइड, बिहार से आए पिता बोले- बेटी तूने ऐसा कदम क्यों उठाया...
Wed, 13 Nov 2024 05:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 13 Nov 2024 05:19 PM IST
सार
बिहार से आए कांति के पिता देवनारायण का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना था कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे स्थित एक संस्थान में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानी पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली कांति (21) मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में पॉलीटेक्निक कंप्यूटर साइंस की थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी। वह यूनिवर्सिटी के अंदर हॉस्टल में रहती थी। मंगलवार रात को कांति ने पंखे पर चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिहार में परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की मौत की सूचना पर पिता देवनारायण मुखिया और परिवार के लोग मेरठ पहुंच गए। पिता देवनारायण का रो-रोकर बुरा हाल था। रोते हुए बोले कि मेरी बेटी तू कहां चली गई, ऐसा क्या हुआ जो तूने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
जानी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रूम भीतर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस भीतर पहुंची तो शव पंखे पर लटका मिला। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रूम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्राओं का कहना है कि कांति कई दिन से गुमसुम रहती थी।
जानी थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रूम भीतर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस भीतर पहुंची तो शव पंखे पर लटका मिला। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रूम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्राओं का कहना है कि कांति कई दिन से गुमसुम रहती थी।