{"_id":"69a33538e5c1df348409e88c","slug":"meerut-students-playing-holi-in-iimt-college-beat-muslim-student-senseless-video-goes-viral-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: IIMT कॉलेज में होली खेल रहे छात्रों ने मुस्लिम सहपाठी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल; जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: IIMT कॉलेज में होली खेल रहे छात्रों ने मुस्लिम सहपाठी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल; जांच होगी
Sun, 01 Mar 2026 12:12 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:12 AM IST
सार
गंगानगर स्थित कॉलेज में कुछ छात्र होली खेलते हुए हुड़दंग मचा रहे थे। इसके लेकर उनकी सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी हो रही थी। इसी बीच कॉलेज में पढ़ने वाला मुस्लिम छात्र वहां से गुजरा तो छात्रों ने उसे पकड़ लिया और पीटा, कुर्ता भी फाड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुस्लिम छात्रों को दौड़ाकर पीटता होली खेलते छात्रों का झुंड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईएमटी कॉलेज में होली खेल रहे छात्रों के बीच मुस्लिम छात्र के पहुंचने पर विवाद हो गया। कुछ छात्रों ने मुस्लिम छात्र को लगभग 100 मीटर तक दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। वहीं, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस घटना का सोशल मीडिया पर 27 सेकेंड का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। इसमें एक छात्र के पीछे कई छात्र दौड़ते नजर आ रहे हैं। मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि कॉलेज कैंपस के हॉस्टल में एक मुस्लिम छात्र पढ़ाई करता है। दोपहर में वह सफेद कुर्ता पहनकर कैंपस से बाहर की ओर जा रहा था। बताया गया कि वे रोजे से था। गेट पर छात्र होली खेल रहे थे। गेट पर सुरक्षाकर्मियों और छात्रों में विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान होली खेल रहे छात्रों ने मुस्लिम छात्र के उनके बीच आने का विरोध किया। कहासुनी के बाद उससे मारपीट की। छात्र वहां भागा तो छात्रों ने उसे दौड़ाकर पीटा। वीडियो में सुरक्षाकर्मी छात्र को बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। मारपीट में छात्र का कुर्ता भी फट गया। हालांकि इस मामले में छात्र ने गंगानगर थाने में तहरीर नहीं दी है।
कॉलेज के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि इस मामले में जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। हालांकि कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।