फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Student of Charak Ayurvedic Medical College committed suicide by hanging, left a suicide note

Meerut: चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sun, 09 Jul 2023 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jul 2023 10:43 AM IST
सार

मेरठ में चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Meerut: Student of Charak Ayurvedic Medical College committed suicide by hanging, left a suicide note
Veneet File photo - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के खरखौदा में आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र ने अपने कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा, जिसके बाद उसके पांव तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनीत (23) पुत्र अनिल निवासी मंडोला लोनी गाजियाबाद, खरखौदा के चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र था। नालपुर में सोमेंद्र के मकान पर किराए पर रह रहा था। शनिवार रात्रि विनीत अपने कमरे पर था। उसने छत पर लगे पंखे के सहारे रस्सी पर झूल कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Murder in Meerut: आसिफ की हत्या से लिया शाहजेब हत्याकांड का बदला, पिता बोले-हमारा सब लुट गया
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह जब देर तक कमरे का गेट नहीं खुला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। बाद में जंगले से देखा तो विनीत फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में झूलता मिला। मामले में पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो गई है, अब वह भी आत्महत्या कर रहा है। इसमें किसी का दोष नहीं है। उधर पुलिस की सूचना के बाद उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed