फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Split in Samajwadi Party, babar chauhan said - Kithore MLA does not raise public issues

UP: मेरठ समाजवादी पार्टी में फूट, छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बोले- किठौर विधायक नहीं उठाते जनता के मुद्दे

Sun, 12 Oct 2025 11:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 12 Oct 2025 11:00 AM IST
सार

Meerut News: सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी ने लिखित बयान जारी कर कहा कि विधायक शाहिद मंजूर ने किसानों का कोई मुद्दा विधानसभा में नहीं उठाया है। महापुरुषों के नाम से गेट बनाने से कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन
Meerut: Split in Samajwadi Party, babar chauhan said - Kithore MLA does not raise public issues
बाबर चौहान ने फेसबुक पर भी डाली पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जहां चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कार्यकर्ताओं से कही है। वहीं मेरठ सपा में फूट पड़ती दिख रही है। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी ने किठौर विधायक शाहिद मंजूद पर जनता के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए बयान जारी किया है। 
विज्ञापन

 

इंचौली में शनिवर को पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वहीं विशिष्ट अतिथि किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि सपा पीडीए को साथ मिलाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में इंचौली गांव के मुख्य द्वार का शिलान्यास भी किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम को लेकर समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान खरदौनी ने लिखित बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि शाहिद मंजूर कई वर्षों से क्षेत्र के विधायक हैं, मगर किसानों से जुड़ा कोई मुद्दा विधानसभा में नहीं उठाया गया। महापुरुषों के नाम से द्वार बनाने से ही क्षेत्र का उद्धार नहीं होगा। इंचौली गांव की आबादी 40 हजार है। यहां की लड़कियों के लिए कोई कॉलेज नहीं है। अन्य समस्याएं भी हैं। बाबर चौहान के इस बयान के बाद मेरठ में सपा के भीतर हलचल और चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

ये भी देखें...
Meerut: सरधना में घर में घुसकर किचन में नाश्ता बना रही महिला पर फायरिंग, सिर और पैर में लगी गोली, हमलावर फरार    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed