{"_id":"6488889e78f046ad2d0c998a","slug":"meerut-sp-district-president-jaiveer-singh-has-joined-the-bjp-party-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने थामा भाजपा का दामन
Tue, 13 Jun 2023 09:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 13 Jun 2023 09:28 PM IST
सार
Meerut News : अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में उनकी ज्वाइनिंग हुई।
विज्ञापन
बताया गया कि जयवीर सिंह साल 2013 से 2017 तक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन और दो बार डायरेक्टर भी रहे हैं। सपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
जयवीर सिंह को हाल ही में अप्रैल महीने में जिला अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वे सपा में जुलाई 2008 से अप्रैल 2017 तक जिला अध्यक्ष पद पर रहे थे।
यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध 1999: दुश्मनों के लिए काल बन गए थे ये जांबाज, शहीदों के शौर्य की ऐसी कहानी, आप भी करेंगे सलाम
विज्ञापन
उनकी ज्वाइनिंग के मौके पर जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, डॉक्टर ओपी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई