फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Slap Incident: Atul Pradhan visits SC/ST Commission; says victims were sent to jail

मेरठ थप्पड़ कांड: एससी-एसटी आयोग पहुंचे अतुल प्रधान, बोले- पीड़ितों को भेजा जेल, पुलिसवालों को बना दिया पीड़ित

Thu, 09 Jul 2026 11:25 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 09 Jul 2026 11:25 PM IST
सार

Meerut News: छात्रा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर दलित समाज के लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर हंगामा किया था। एसएसपी अविनाश पांडेय ने प्रदर्शनकारियों और अधिवक्ता रवि गौतम को थप्पड़ मारे थे। पुलिस ने लोगों को लाठी मारी थीं। अतुल प्रधान ने कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Meerut Slap Incident: Atul Pradhan visits SC/ST Commission; says victims were sent to jail
सपा विधायक अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना विधानसभा सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग को पत्र लिखकर मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, सिविल लाइंस के क्षेत्राधिकारी अजय कुमार यादव, थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

विधायक का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने जानबूझकर कलक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोक दिया। आरोप के मुताबिक एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने अपने पद और पावर का दुरुपयोग करते हुए निहत्थे प्रदर्शनकारियों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, के साथ गाली-गलौज की और सार्वजनिक स्थान पर जातिसूचक शब्द कहकर उन्हें अपमानित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर थप्पड़ मारने और मारपीट करने का भी आरोप है। पत्र में कहा गया है कि पुलिस ने अपनी बर्बरता को छुपाने के लिए जनता को ही आरोपी बना दिया और खुद ही फर्जी रूप से घायल पुलिसकर्मी दिखाकर एफआईआर दर्ज कर ली।
 
विज्ञापन

आयोग से सख्त कार्रवाई और जांच दल गठित करने की मांग
अतुल प्रधान ने इसे मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन और पुलिस प्रशासन की दमनकारी नीति बताया है। उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग से आग्रह किया है कि वे इस घटना का संज्ञान लेते हुए मेरठ में एक विशेष जांच दल भेजकर मौके का सत्यापन कराएं और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराएं। साक्ष्य के तौर पर उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों की सीडी भी आयोग को भेजी है।

ये भी देखें...
UP: 'राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण', भाजपा के बड़े नेता ने दिया बयान, सपा-बसपा के बारे में ये बोले


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed