{"_id":"626edbf4bb5d8173ed1b3273","slug":"meerut-shot-after-beating-injured-youth-in-hospital-the-case-is-being-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : कहासुनी के बाद हुई मारपीट और फिर मार दी गोली, घायल युवक अस्पताल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : कहासुनी के बाद हुई मारपीट और फिर मार दी गोली, घायल युवक अस्पताल में
Mon, 02 May 2022 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
मेरठ थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लक्खी पुरा गली नंबर 26 में आपस में कहासुनी को लेकर गोली मार दी। बताया गया है कि गली नंबर 26 निवासी आसिफ पुत्र इरफान गली से जा रहा था। इस दौरान पास में रहने वाला फैजान उर्फ मोटा व तारिक आपस में बात कर रहे थे।
विज्ञापन
दोनों ने आसिफ पर उल्टा सीधा कमेंट कर दिया जिसको लेकर आपस में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान फैजान ने तमंचे से आसिफ पर फायर कर दिया। आसिफ के पेट में गोली लगी। आसिफ को संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन