Meeut: भावनपुर में माहौल खराब करने का प्रयास, प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, गांव में आक्रोश
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव में प्राचीन जहारवीर मंदिर में शिवलिंग तोड़ने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव में स्थित प्राचीन जहारवीर मंदिर में शिवलिंग को अज्ञात युवक द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे किसी अज्ञात युवक ने मंदिर में बने शिवलिंग को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। अगले दिन सुबह मंदिर की सेवा कर रहे महाराज ओमकार नाथ ने शिवलिंग को टूटा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी खेत मालिक बॉबी को दी।
यह भी पढ़ें: West UP Weather: सुबह से बदला मौसम, रिमझिम फुहारों ने गर्मी से दी राहत, तापमान में गिरावट
सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी भावनपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर देहात सुधीर कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने तत्काल नया शिवलिंग स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कराई ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की तैयारी, दमकल गाड़ियां व भारी पुलिस फोर्स तैनात, व्यापारियों में रोष
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।