Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की तैयारी, दमकल गाड़ियां व भारी पुलिस फोर्स तैनात, व्यापारियों में रोष
मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स और दमकल की गाड़ियां तैनात कर दी गईं, दुकानदार अपनी दुकानें खाली करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर मंगलवार सुबह से ही प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। बाजार में कई स्थानों पर दमकल की गाड़ियां तैनात कर दी गईं, जबकि भारी संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद है।
यह भी पढ़ें:Meerut: घरेलू कलह में पति ने पत्नी और खुद पर उड़ेला तेल, छीनाझपटी में लग गई आग, झुलसकर दोनों की दर्दनाक मौत
सुबह से ही बाजार में अलग तरह की हलचल दिखाई दी। कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खाली करते नजर आए और सामान बाहर निकालते रहे। संभावित कार्रवाई को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
बताया जा रहा है कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग और पुलिस को पहले से ही तैनात कर दिया गया है। बाजार में लगातार निगरानी रखी जा रही है और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अब व्यापारी भी खुलकर इस कार्रवाई के विरोध में खड़े हो गए हैं। वही व्यापारी नेता शौंकी वर्मा ने कहा कि अगर प्रशासन अपनी जिद पर है तो हम भी अब अपनी जिद पर अड़ जाएंगे।