फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Shamli resident constable posted in PAC 44th Corps committed suicide by consuming poisonous substance

Meerut: पीएसी 44वीं वाहिनी में तैनात शामली निवासी आरक्षी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 09 Jul 2023 11:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र स्थित पीएसी 44 वीं वाहिनी में तैनात आरक्षी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसका शव बाग में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरक्षी शामली के कांधला निवासी था।

विज्ञापन
Meerut: Shamli resident constable posted in PAC 44th Corps committed suicide by consuming poisonous substance
आरक्षी का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र स्थित पीएसी 44 वीं वाहिनी में तैनात सन 2021 बैच के आरक्षी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दीपक कुमार (24) पुत्र संजय निवासी ग्राम सुन्ना थाना कांधला जनपद शामली पीएसी में ही ड्यूटी पर तैनात था। शुक्रवार शाम को अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ पीएसी परीक्षेत्र से बाहर निकला तथा उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत, मां-बेटी की दर्दनाक मौत, पिता घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरक्षी बेहोशी की हालत में पीएसी ग्राउंड में ही अमरूद के बाग में पड़ा मिला। जहां अन्य साथियों ने उसकी पहचान की तथा उसे गंभीर अवस्था में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया उनके नाम जहां शनिवार उसकी मौत हो गई।

विभाग ने आरक्षी के परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। उधर जहरीला पदार्थ खाने का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार आरक्षी अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था, वह अभी अविवाहित भी था। 4 जुलाई को वह 15 दिन का अवकाश काट कर वापस लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed