{"_id":"64a118f24bcbc838ef034ea8","slug":"meerut-seema-antil-won-silver-in-kazakhstan-and-qualified-for-asian-games-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गर्व से ऊंचा किया देश का नाम, सीमा अंतिल ने जीता रजत पदक, एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्व से ऊंचा किया देश का नाम, सीमा अंतिल ने जीता रजत पदक, एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई
Sun, 02 Jul 2023 11:58 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:58 AM IST
सार
Meerut News : सीमा अंतिल ने एक बार फिर से देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। सीमा अंतिल ने रजत पदक अपने नाम करते हुए एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
सीमा अंतिल ने जीता रजत पदक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमा अंतिल ने चक्का फेंक स्पर्धा में एशियन गेम्स के लिए कवालीफाई कर लिया है। उन्होंने शनिवार को कजाकिस्तान में आयोजित कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 57.35 मीटर के साथ थ्रो करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस रजत पदक के साथ उन्होंने चक्का फेंक में एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रही ये वारदात: बेड पर पड़ी थी लाश, बच्चे रोते हुए बोले- मम्मा उठ जाओ, हमारे लिए नाश्ता कौन बनाएगा
विज्ञापन
इससे पहले वो भुवनेश्वर में हुई सीनियर अंतर्राज्यीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई मार्क करने में 30 सेंटीमीटर की दूरी से पिछड़ गई थीं। एशियाई खेलों के लिए अब मेरठ की पारुल, अन्नू रानी, प्रियंका, किरण के साथ सीमा अंतिल का नाम भी जुड़ गया। सीमा ने 18वें एशिया खेलों में 62.26 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे