फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Seeing the severed neck and flowing blood, the heart trembled

मौत का मांझा: कटी गर्दन और खून देखकर कांपा कलेजा... पोस्टमार्टम हाउस पर सुहेल के शव से लिपट गए चारों भाई-बहन

Mon, 06 Jan 2025 11:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 06 Jan 2025 11:13 PM IST
सार

पिता जान मोहम्मद ने रोते हुए बताया कि सुहेल को मशीन ठीक कराने के लिए भेजा था, पता नहीं था कि वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि सुहेल मांझा खरीदने गया था। 

विज्ञापन
Meerut: Seeing the severed neck and flowing blood, the heart trembled
सुहेल के उठाकर मेडिकल कॉलेज ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमालपुर के सुहेल को नहीं पता था कि अपना शौक पूरा करने के लिए वह जिस मांझे को खरीदने शहर में आया है, वो मांझा ही उसकी मौत का कारण बनेगा। मांझे की चपेट में आकर गर्दन कटने से सुहेल और नवाजिश बाइक समेत सड़क पर गिरे। राहगीर दौड़ कर उनके पास पहुंचे। जब राहगीरों ने सुहेल की कटी हुई गर्दन और बहता हुआ खून देखा तो उनका कलेजा कांप गया। कुछ लोग यह मंजर देख नहीं सके और वहां से अलग हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। तब तक गर्दन से काफी खून बहने से सुहेल दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

 

Meerut: Seeing the severed neck and flowing blood, the heart trembled
सुहेल के पिता जान मोहम्मद। - फोटो : अमर उजाला
आम के पेड़ पर आकर गिरी थी पतंग
राहगीरों के अनुसार जिस समय युवकों के साथ यह हादसा हुआ, उसी समय एक पतंग सड़क खड़े आम के पेड़ पर आकर गिरी थी। उसका मांझा सड़क के दूसरी ओर नीम के पेड़ पर लटका था। दोनों पेड़ों के बीच में जानलेवा मांझा था, तभी दोनों युवक बाइक लेकर आए और मांजे की चपेट में आकर सुहेल की गर्दन कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री के आवास के पास हुआ हादसा
शास्त्रीनगर में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास के पास सोमवार शाम यह हादसा हुआ। सुहेल और नवाजिश बाइक से लिसाड़ी गेट से शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से होकर पीवीएस मॉल रोड से तेजगढ़ी चौराहे की ओर आ रहे थे। राज्यमंत्री के आवास के पास ही अचानक चीनी मांझा आने से सुहेल कुछ समझ नहीं पाया। मांझे ने गर्दन को गहरे तक काट दिया। गला कटते ही सुहेल के हाथ से बाइक का हैंडिल छूट गया। बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे बैठा नवाजिश भी घायल हो गया। सुहेल के गले से खून बह रहा था। शुरुआत में तो किसी की समझ में ही नहीं आया कि ये क्या हुआ है। सुहेल के पास जाकर देखा तो उसका गला कटा हुआ था। गले में मांझा लिपटा हुआ था।
 
विज्ञापन

ढलान पर बाइक तेज हुई, झटके से गर्दन कटी
शास्त्रीनगर से तेजगढ़ी की ओर जिस एबी कट पर यह हादसा हुआ, वहां पर नाले का पुल होने के कारण सड़क पर काफी ढलान है। बाइक की गति ढलान पर ओर तेज हो गई। तभी सुहेल की गर्दन में मांझा फंसा और झटके से गर्दन कट गई। नवाजिश का कहना है कि सबकुछ चंद सेकेंड में हो गया। 

मशीन ठीक कराने भेजा था, मौत की खबर आई
सुहेल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके पिता जान मोहम्मद का कहना है कि सुहेल को पत्थर काटने की मशीन ठीक कराने के लिए शहर भेजा था। वह उनके आने का इंतजार कर रहा था, मगर मौत की खबर आई। 
 

पिता के साथ जिम्मेदारी निभा रहा था सुहेल
सुहेल अपने पिता के साथ परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। पिता जान मोहम्मद मजदूरी करते हैं। सुहेल भी पढ़ाई छोड़ कर पिता के साथ ही मजदूरी करता था। वह पिता के साथ मिल कर परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था। पांच भाई बहनों में सुहेल दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से बड़े भाई गुड्डू, छोटे भाई शाहिद, छोटा और बहन कहकशा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां सुहेल का शव देखकर उससे लिपट गए। उन्हें देख वहां हर आंख नम हो गई।
 

प्रतिबंध चीनी मांझे के खिलाफ चलेगा अभियान: डीएम
प्रतिबंध चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चलाने के लिए डीएम ने निर्देश जारी कर दिया। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि शहर में कई जगह चीनी माझा बिकने की शिकायत आ रही है। पुलिस द्वारा बड़ा अभियान चलाया जाएगा, साथ में मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी निर्धारित की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed