फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sahil pretended to be 'Rocky' and befriended his friend's 16 year old sister, then took her to a hotel

Meerut: साहिल ने 'रॉकी' बनकर दोस्त की 16 साल की बहन को बनाया गर्लफ्रेंड, फिर होटल ले जाकर किया दुष्कर्म, FIR

Tue, 12 May 2026 12:26 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 12 May 2026 12:26 AM IST
सार

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला सोमवार को भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंची और बीबीए के छात्र पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Sahil pretended to be 'Rocky' and befriended his friend's 16 year old sister, then took her to a hotel
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कंकरखेड़ा क्षेत्र में दसवीं की 16 वर्षीय छात्रा से आरोपी बीबीए के छात्र साहिल ने रॉकी बनकर पहले दो महीने पूर्व इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। शादी के नाम पर आरोपी छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। छात्रा ने एक हफ्ते पूर्व परिजनों को प्रकरण से अवगत कराया था। पीड़ित परिजन सोमवार को भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने सोमवार को थाने पर तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा का बड़ा भाई एक कॉलेज में पढ़ता है, उसी कॉलेज से आरोपी साहिल बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। दो माह पूर्व आरोपी ने छात्रा के भाई के मोबाइल पर कॉल की। उसे उसकी बहन ने रिसीव किया। उसके बाद आरोपी ने किशोरी की इंस्टाग्राम व फेसबुक आइडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। छात्रा ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली थी। आरोपी ने रॉकी बनकर छात्रा से बातचीत शुरू की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी कुछ समय पहले किशोरी को बातों में फंसाकर एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। उसके बाद छात्रा की अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाई। वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपी छात्रा से दुष्कर्म करता आ रहा है।
 
विज्ञापन

आरोप यह भी लगाया कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। परेशान होकर परिजनों ने छात्रा को उसकी बुआ के घर लालकुर्ती भेज दिया था। आरोपी ने लालकुर्ती जाकर भी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को पीड़ित परिवार भाजपा जिला महामंत्री विनय शर्मा पाराशर, पार्षद पति सतीश प्रजापति, कुलदीप वर्मा व अर्जुन जाटव के साथ थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed