{"_id":"6734f1cce16211211f07b525","slug":"meerut-rs-100-crore-will-be-recovered-from-modi-rubber-factory-team-formed-know-what-is-the-matter-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मोदी रबर फैक्टरी से होगी 100 करोड़ की वसूली, टीम का किया गठन, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मोदी रबर फैक्टरी से होगी 100 करोड़ की वसूली, टीम का किया गठन, जानें क्या है मामला
Thu, 14 Nov 2024 12:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:07 AM IST
सार
मोदीपुरम स्थित मोदी रबर फैक्टरी और वेदव्यासपुरी स्थित मोदी टायर फैक्टरी (केयर ऑफ कॉन्टिनेंटल) पर 100 करोड़ रुपए गृहकर नगर निगम का बकाया है।
विज्ञापन
मोदी रबर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोदी रबर फैक्टरी से 100 करोड़ की गृहकर वसूली करने के लिए नगर आयुक्त ने समिति का गठन कर दिया है। इसमें अध्यक्ष मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार व सहायक नगर आयुक्त शरद पाल शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वार्ड-30 मोदीपुरम स्थित मैसर्स मोदी रबर फैक्टरी (केयर ऑफ कॉन्टिनेंटल) और वार्ड-6 वेदव्यासपुरी स्थित मैसर्स मोदी टायर फैक्टरी (केयर ऑफ कॉन्टिनेंटल) पर 100 करोड़ रुपए गृहकर नगर निगम का बकाया है। बताया गया कि गृहकर में भी बड़ा खेल किया गया था। मोदी रबर फैक्टरी की जमीन को विदेशी कंपनी को लीज पर देने के मामले में तत्कालीन एसडीएम सरधना अमित भारतीय पर शासन स्तर से कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस प्रकरण की जांच कानपुर कमिश्नर को सौंपी गई है। अब नगर आयुक्त ने भी नगर निगम का गृहकर वसूलने के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया है, जोकि मोदी रबर फैक्टरी से निगम का 100 करोड़ का बकाया गृहकर लेंगे।