फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Road built at night, uprooted as soon as day broke, notice to contractor due to ruckus

गजब कारनामा: रात को बनी सड़क, दिन निकलते ही उखड़ी, हंगामा होने पर ठेकेदार को नोटिस

Wed, 20 Dec 2023 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Dec 2023 02:02 PM IST
सार

मेरठ में सड़कों के गड्ढों को भरने में जहां महीनों लग जाते हैं वहीं सड़क निर्माण तो दूर की बात है। यदि सड़क बनती भी हैं तो ठेकेदार घपला करने की पूरी कोशिश करते हैं। माधवपुरम में भी ऐसा ही कुछ हुआ। यहां रात को बनाई गई सड़क दिन निकलते ही उखड़ने लगी। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Meerut: Road built at night, uprooted as soon as day broke, notice to contractor due to ruckus
सड़क निर्माण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ महानगर में सड़क निर्माण में एक बार फिर बड़ा खेल सामने आया है। माधवपुरम स्थित प्रेम विहार में रात में बनी सड़क अगले दिन ही उखड़ गई है। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख ठेकेदार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर उखड़ी हुई रोडी-डस्ट भरवाकर उसे दूसरी जगह भिजवा दिया है। यह मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार ने ठेकेदार आकाश गुप्ता को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


वार्ड-48 प्रेम विहार में 9 दिसंबर 2022 को सड़क निर्माण के लिए सनसाइन कंपनी को 12 लाख रुपये में ठेका मिला था। एक साल तक कंपनी ने सड़क निर्माण का कार्य नहीं किया। निगम ने कंपनी को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कंपनी के ठेकेदार ने निगम को सूचना दिए बिना शनिवार रात प्रेम विहार में सड़क बना दी। रविवार सुबह कॉलोनी के लोग उठे तो सड़क पर वाहन फिसलने लगे। रोड़ी उखड़ने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कर दिया और दोबारा नई सड़क बनाने का आश्वासन दिया। 

इसी बीच, सोमवार को मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार और अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह अपनी टीम के साथ प्रेम विहार में पहुंचे। यहां ठेकेदार द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली से उखड़ी रोड़ी को उठाकर दूसरी जगह पर भिजवाने का कार्य चल रहा था।

लोगों का आरोप है कि घटिया सामग्री लगाकर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते मुख्य अभियंता ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। मुख्य अभियंता का कहना है कि ठंड के चलते रात में हॉटमिक्स से सड़क न बनने का सख्त हिदायत दी हुई है।

ठेकेदार ने निगम के अधिकारियों को सूचना नहीं दी और रात में घटिया सामग्री लगाकर सड़क बना दी। ठेकेदार दोबारा सड़क बनाएंगे, अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। इस सड़क का भुगतान भी रोक दिया गया है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके ऐसे मामले
वार्ड-35 गुप्ता कॉलोनी में 300 मीटर की सड़क 600 मीटर बताकर ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों ने दो साल पहले भुगतान ले लिया था। यह मामला शासन तक गूंजा था। जांच हुई तो इसमें निगम के अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई थी।

सड़कों में भ्रष्टाचार करने के मामले निगम के पहले भी कई बार आ चुके है। नगर निगम और ठेकेदार मिलकर भ्रष्टाचार करते हैं। दो माह पहले एक ठेेकेदार ने अधिशासी अभियंता को कुर्सी से हटवाने की धमकी दी थी। नगर आयुक्त तक मामला पहुंचा तब जाकर ठेकेदार पर कार्रवाई की गई थी।

ठेकेदार ने निगम को जानकारी दिए बिना सड़क का निर्माण रात में ही करा दिया था। सुबह सड़क उखड़ गई। सड़क में घटिया सामग्री लगाई थी। इस मामले में ठेकेदार को नोटिस दे दिया है। ठेकेेदार सड़क को दोबारा बनाने की बात कह रहे हैं। ऐसा नहीं हुआ तो ठेकेदार की कंपनी को काली सूची में डाल दिया जाएगा। - देवेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता नगर निगम 

मामला संज्ञान में आया है। रात में हॉटमिक्स की सड़क नहीं बनाई जाती है। ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। नगर निगम उसका भुगतान नहीं करेगा। निगम के अधिकारियों से भी जवाब तलब किया जाएगा।  - हरिकांत अहलूवालिया, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed