फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Retired soldier riding a bike was crushed by a bus, death

Meerut: बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को बस ने कुचला, रोते हुए पत्नी बोली, दोनों बच्चों की शादी तो कर जाते...

Tue, 01 Oct 2024 08:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 01 Oct 2024 08:49 PM IST
सार

गांव पाली निवासी 40 वर्षीय सतीश आर्मी से रिटायर होने के बाद रामराज के पंजाब एंड सिंध बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। मंगलवार को बैंक जाते समय दर्दनाक हादसा हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Retired soldier riding a bike was crushed by a bus, death
सतीश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर के गांव पाली निवासी पूर्व फौजी सतीश रामराज से मेरठ जा रहा था। गणेशपुर गांव के समीप एक रोडवेज बस ने मोटर साइकिल सवार सतीश को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पाली निवासी 40 वर्षीय सतीश पुत्र बिजेंद्र आर्मी से रिटायर होने के बाद रामराज के पंजाब एंड सिंध बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे रामराज बैंक से वह मेरठ जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर के समीप पहुंचे तो तीव्र गति से आ रही बस ने मोटरसाइकिल सवार सतीश को कुचल दिया। वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। बस चालक मौके से फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाते हुए जाम खुलवाया। थाना पुलिस शव को सीएचसी लेकर पहुंची। जब इस बात की सूचना ग्रामीणों को लगी, तो ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण सीएचसी पर पहुंचे। 
विज्ञापन

उधर सतीश की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो मातम छा गया और परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि सतीश के दो बच्चे हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। उधर उनकी पत्नी का भी रो-रो कर पूरा हाल है। वह रोते हुए बार बार बेहोश हो रही थीं। कह रही थी कि दोनों बच्चों की शादी तो कर जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed