Meerut: सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ IMA चिकित्सकों की विरोध यात्रा, काले कुर्त में विधानसभा पहुंचे विधायक
न्यूटिमा मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ आईएमए चिकित्सक लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को सपा विधायक के खिलाफ चिकित्सकों ने विरोध यात्रा निकाली। चिकित्सकों को कहना है कि सपा विधायक उनके साथ दुर्व्यवहार करते आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूटिमा मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ आईएमए के चिकित्सक आज विरोध यात्रा निकाल रहे हैं। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे हॉल में बैठक कर निर्णय लिया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से अराजकता और मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ एक विरोध यात्रा निकाली जाएगी।
इसे लेकर आज सुबह चिकित्सक आईएमए हॉल पर एकत्र हुए और यहां से ईव्ज चौराहा, आंबेडकर चौक और कमिश्नर ऑफिस होते हुए कलक्ट्रेट तक यात्रा निकालेंगे। यहां कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद वेस्टर्न कचहरी रोड, त्यागी हॉस्टल और बच्चा पार्क होते आईएमए हॉल में समाप्त होगी।
इससे पहले न्यूटिमा मामले में सोमवार सुबह आईएमए के चिकित्सकों ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक की, जिसमें कहा कि सपा विधायक अतुल प्रधान सालों से उनके साथ दुर्व्यवहार करते आ रहे हैं। उनके खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं। इस अराजकता भरे माहौल में चिकित्सक काम नहीं कर सकते हैं। भाजपाइयों की तरफ से उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया गया है।
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में चिकित्सकों ने बताया कि मरीज को पूरा बिल दिए बिना ले जाया गया और विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी भाजपा प्रतिनिधि मंडल को दिया।
अतुल प्रधान बोले-सत्ताधारी पार्टी का चरित्र उजागर
सपा विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि गांव और शहर की जनता बड़ी तादाद में चार दिसंबर को कलक्ट्रेट में आमरण अनशन के लिए एकजुट हो रही है। उन्होंने कहा कि इलाज के नाम पर जनता की जेब खाली करने वाले जो लोग हैं, उनका समर्थन कर सत्ताधारी पार्टी ने अपना चरित्र बता दिया कि वे जनता के साथ नहीं हैं।
उन्हें जनता के उत्पीड़न और उनकी परेशानी से कोई मतलब नहीं है। मेरी लड़ाई जनता के लिए है और यह लड़ाई जारी रहेगी। सीसीएसयू के छात्र नेताओं ने भी विश्वविद्यालय के सामने बैठक कर अतुल प्रधान का समर्थन करने का एलान किया।