फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police rescue seventy animal from a truck going bihar to up

बिहार से यूपी जा रहा था ट्रक, चैकिंग हुई तो सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

Fri, 30 Nov 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 30 Nov 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut police rescue seventy animal from a truck going bihar to up

यूपी के मेरठ में हापुड़ रोड पर गुरुवार दोपहर गांव फफूंडा में बजरंग दल कार्यकर्ता आशुतोष राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हापुड़ की तरफ से मेरठ जा रही तिरपाल ढकी एक बड़ी गाड़ी को रोक लिया। जब कार्यकर्ताओं ने  ट्रक में झांककर देखा तो वह चौंक गए। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन पुलिस अफसरों ने जब गाड़ी का तिरपाल हटाया तो वे भी हैरान रह गए। आगे जानें आखिर इस ट्रक में ऐसा क्या था :-

विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पशुओं से लदी गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इनमें पांच पशु जहां मृत मिले। वहीं, 20 पशुओं की हालत गंभीर थी। पुलिस ने गाड़ी के साथ पकड़े तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुक्त कराए पशुओं को कस्बे के ही एक अहाते में छोड़कर वहां सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की है। 

पुलिस के मुताबिक पशुओं से लदी गाड़ी के बारे में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खरखौदा थाने सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोपहर को पुलिस ने गाड़ी को खाली कराने के लिये जब तिरपाल खोली तो कैंटर को डबल स्टोरी बनाया गया गया था। जिसमें छोटे पशुओं को ऊपर की स्टोरी में तथा कुछ बडे़ पशुओं के पैर बांधकर नीचे की स्टोरी में भूसे की तरह ठूंस ठूंस कर भरा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut police rescue seventy animal from a truck going bihar to up

पूछताछ में गाड़ी सवार लोगों ने बताया कि सभी पशुओं को बिहार से हापुड़ रोड पर स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पशु चिकित्सक डा. वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में पशुओं को नीचे उतारा गया। जिसमें  छोटे पशु जिनकी उम्र करीब 3 माह से दो वर्ष थी उनके भी पैर बंधे मिले। पुलिस ने पशुओं को खासपुर रोड पर एक खाली पड़े अहाते में बंधन मुक्त कराया। 70 पशुओं में पांच पशु मृत मिले, जबकि दम घुटने और टांगे मुड़ी होने के कारण 20 की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

पुलिस ने गाड़ी चालक कलवा पुत्र अब्दुल करीम निवासी छोलस थाना जारचा गौतमबुद्ध नगर, सलमान पुत्र वासित अली निवासी बरनावा थाना निवासी जिला बागपत व साकिर पुत्र शर्फूद्दीन निवासी महलका थाना भावनपुर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed