Meerut: गिफ्ट की दुकान पर पुलिस का छापा, दो लाख के अवैध पटाखे पकड़े, दुकानदार गिरफ्तार
मेरठ में बड़े हादसे के बावजूद अवैध पटाखों की बिक्री बंद नहीं हो रही है। पुलिस ने लाला के बाजार में दो लाख के अवैध पटाखे पकड़े हैं। गिफ्ट की दुकान की आड़ में पटाखे बेचे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दुकानदार गुपचुप तरीके से बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे हैं। वहीं, रविवार को दोपहर को देहलीगेट पुलिस ने लाला बाजार में हनी अग्रवाल(35) की दुकान में छापा मारकर पटाखों का जखीरा पकड़ा। बताया गया कि पुलिस ने करीब दो लाख रुपये के पटाखे पकड़े हैं।
वहीं, पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई। वैली बाजार चौकी इंचार्ज निकलेश रस्तौगी की तरफ से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: दीपावली पर गुड़ की मिठाई से मुंह करें मीठा, विदेशों तक मांग, कोल्हुओं पर बनाई जा रहीं 20 से अधिक वैराइटी
देहलीगेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे रोड निवासी हनी अग्रवाल पुत्र मुकेश जैन ने लाला बाजार में हनी सनी के नाम से गिफ्ट की दुकान खोल रखी है। मुखबिर ने सूचना दी कि वह स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित पटाखे बेच रहा है।
पुलिस ने रविवार को आरोपी की दुकान में छापा मारा। छापेमारी के दौरान तीन कार्टून में पटाखे बरामद किए। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। उससे लाइसेेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया।
सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जारी है।