फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police officers and employees rehearsed riot control drill in view of festivals

मेरठ: त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर किया दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल

Sun, 24 Apr 2022 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Apr 2022 05:02 PM IST
सार

मेरठ में बागपत में रविवार को पुलिस दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल किया। इस ड्रिल का मकसद पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और दंगे की स्थिति से निपटने और दंगों पर नियंत्रण के लिए तैयार करना था।

विज्ञापन
Meerut: Police officers and employees rehearsed riot control drill in view of festivals
मेरठ पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ईद के त्योहार के मद्देनजर एसएसपी की निर्देश पर रविवार को पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल किया। इस दौरान शहर के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने प्रतिभाग किया। वहीं मेरठ के अतिरिक्त बागपत जनपद में भी पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने दंगा नियंत्रण ड्रिल में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


आगामी त्योहारों को देखते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेशानुसार जिले के सभी सर्किलों में थानों पर तैनात पुलिस फोर्स द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल किया गया। इस ड्रिल का मकसद पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और दंगे की स्थिति से निपटने और दंगों पर नियंत्रण के लिए तैयार करना था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सफलता के नए आयाम: मेरठ के खिलाड़ी देश-विदेश में गाड़ रहे सफलता के झंडे, प्रतिभा के दम पर बदला सरकार का रुख
विज्ञापन
विज्ञापन


दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान जनपद मेरठ में तैनात समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। जिन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ ड्रिल का रिहर्सल किया। इस दौरान एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

इसी तरह बागपत में भी पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा पुलिस लाईन  में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया। इस ड्रिल के अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बंध में सभी  पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश भी दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed