फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police has busted a gang and five accused arrested with 20 mobile of theft

गिरोह का पर्दाफाश: समुद्र के रास्ते विदेश में बेचते थे चोरी के मोबाइल, निशाने पर रहते थे आईफोन, गैंग का सरगना फरार 

Fri, 10 Dec 2021 12:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Dec 2021 12:10 AM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मुंबई से समुद्र के रास्ते विदेश में चोरी के मोबाइल बेचता था। इनका निशाना आईफोन पर ज्यादा रहता था।

विज्ञापन
Meerut police has busted a gang and five accused arrested with 20 mobile of theft
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में एसओजी और देहली गेट पुलिस ने लूटे गए मोबाइल मुंबई से समुद्र के रास्ते विदेश में बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों को घंटाघर टाउन हॉल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दस लाख रुपये कीमत के 20 मोबाइल बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय गैंग का सरगना शरद गोस्वामी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि इनाम निवासी गली नंबर 25 फतेहउल्लापुर, अरशद निवासी गली नंबर 27 फतेहउल्लापुर लिसाड़ी गेट, अनस निवासी मकबरा डिग्गी रेलवे रोड, मेहताब निवासी सुहेल गार्डन लिसाड़ी गेट और नाजिम निवासी शौकीन गार्डन लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया है, जबकि महफूज निवासी खत्ता रोड ब्रह्मपुरी और इमरान निवासी मकबरा डिग्गी रेलवे रोड फरार हैं। 
विज्ञापन


मुख्य आरोपी इनाम ने बताया कि वह अपने साथी अरशद, अनस, मेहताब और नाजिम से मोबाइल लूट कराता था। इसके बाद इनाम पांच से दस हजार में चारों से मोबाइल खरीदकर 20-25 हजार रुपये में मोबाइल माफिया शरद गोस्वामी और महफूज को बेच देता था। शरद इन मोबाइल को थाइलैंड, बांग्लादेश समेत कई देशों में बेचता था। एसपी सिटी का कहना है कि शरद के पकड़े जाने के बाद साफ होगा कि उसने कब और किस-किस देश में मोबाइल बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कंचन की मोहब्बत: झूठा निकला रोहित का प्यार, शादी करना चाहती थी... पर मार डाला, खौफनाक है पूरी वारदात

आईफोन रहता था निशाने पर 
आरोपी दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से मोबाइल लूट करते थे। इनके टारगेट पर सबसे ज्यादा आईफोन होता था। बरामद किए गए 20 मोबाइल में से 13 आईफोन हैं। बाकी ओपो कंपनी के हैं। 

कौन है शरद गोस्वामी?
शरद गोस्वामी मोबाइल लूट का गैंग चलाने वाला बड़ा माफिया है। मार्च 2021 में शरद और उसके साथी अमरीश गिरि निवासी माधवपुरम को सर्विलांस टीम और कंकर खेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शरद लूट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है, आज-कल जमानत पर है। शरद पांच साल पहले बिलाल का गुर्गा था। बिलाल के साथ शरद 500 रुपये की दिहाड़ी पर काम करता था। बिलाल की हत्या के बाद शरद ने उसके गैंग की कमान खुद संभाली ली थी। उसके गैंग में 100 बदमाश हैं। शरद पर सात मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

पांच मोबाइल हुए कनेक्ट
एसपी सिटी ने बताया कि 20 में से पांच मोबाइल कनेक्ट हो चुके हैं। सपा नेता अखिलेश कटारिया देहली गेट क्षेत्र से लूटे गए मोबाइल को लेने थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed