फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police engaged in search of history-sheeter Haji Galla in Sotiganj

मेरठ: इंस्पेक्टर की रेकी कर रहे सोतीगंज के कबाड़ी, हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 12 Aug 2021 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Aug 2021 12:45 PM IST
सार

एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि पुलिस ने तीन टीम गठित की। इन शातिर कबाड़ियों की संपत्ति का पता लगाने के लिये पुलिस की एक टीम लगी है।

विज्ञापन
Meerut: Police engaged in search of history-sheeter Haji Galla in Sotiganj
Meerut police - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ के सोतीगंज में कई कबाड़ी अब इंस्पेक्टर सदर की रेकी करा रहे हैं। इंस्पेक्टर कौन से अधिकारी से और कब मिल रहे, इसकी जानकारी कबाड़ियों को लग जाती है। सिफारिशों का दौर खूब चल रहा है। वहीं, पुलिस तीन टीम बनाकर कबाड़ियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है।  शाम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला और हाजी इकबाल के घर पर दबिश दी।

विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस ने बुधवार शाम शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला और इकबाल के घर पर दबिश दी। दोनों कबाड़ियों के साथ उनके बेटों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया है। दबिश के दौरान उनके घर पर सिर्फ महिलाएं मिली। जिनसे पुलिस ने उक्त नामजद आरोपियों के बारे में पूछा। पुलिस ने आरोपियों के घर में तलाशी ली।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि सोतीगंज के कई कबाड़ी मेरी रेकी कर रहे है। वह कहां जाते है, इसकी जानकारी उनको मिल जाती है। अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि पुलिस ने तीन टीम गठित की। इन शातिर कबाड़ियों की संपत्ति का पता लगाने के लिये पुलिस की एक टीम लगी है। दूसरी टीम कबाड़ियों पर लगा गुंडा एक्ट व गैंगस्टर का नोटिस घर-घर जाकर तामिल कराने में लगी है।


वहीं, पुलिस की तीसरी टीम नामजद कबाड़ियों की तलाश में दबिश दे रही है। जो इंजन सोतीगंज के कबाड़ियों के गोदाम पर मिले थे। उनकी रिपोर्ट आगरा से आज आ सकती है, जिसके बाद उक्त कबाड़ियों पर दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed