फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police could not control Harsh firing, whole year people did tamanche pe disco

हर्ष फायरिंग पर मेरठ पुलिस नहीं लगा सकी लगाम, पूरे साल चला तमंचे पर डिस्को, हुई धांय-धांय

Wed, 09 Dec 2020 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Dec 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut police could not control Harsh firing, whole year people did tamanche pe disco
हर्ष फायरिंग - फोटो : amar ujala

हर्ष फायरिंग की घटना रोकना मेरठ पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में एक समारोह में हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें कुछ युवक तमंचे पर डिस्को कर रहे हैं।

विज्ञापन


दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें पिस्टल से फायरिंग की गई है। इससे पहले भी शहर में कई बार हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन

Meerut police could not control Harsh firing, whole year people did tamanche pe disco
मंगलवार को वायरल हुई हर्ष फायरिंग की वीडियो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर जो दो वीडियो वायरल हुई हैं, उनमें एक वीडियो 1 मिनट 1 सेकंड की है। जबकि दूसरी वीडियो 29 सेकंड की है। दोनों अलग-अलग वीडियो में डांस करते हुए युवक हाथ में पिस्टल लहराकर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

एक वीडियो में पहले एक युवक पिस्टल से फायरिंग करने का प्रयास करता है, उसके बाद दूसरा युवक हाथ से पिस्टल छीन लेता है और फिर हवा में फायर करता है।

Meerut police could not control Harsh firing, whole year people did tamanche pe disco
हर्ष फायरिंग - फोटो : amar ujala

मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। जिसके बाद सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने लिसाड़ीगेट पुलिस से पूरे मामले की जानकारी मांगी।

जांच पड़ताल की तो पता चला कि प्रहलाद नगर के पास कई घरों में शादी समारोह का कार्यक्रम था। वीडियो सगाई समारोह की है या शादी समारोह की यह पुलिस जांच कर रही है। वीडियो में एक युवक की पुलिस ने पहचान कर ली है। 

विज्ञापन

Meerut police could not control Harsh firing, whole year people did tamanche pe disco
हर्ष फायरिंग - फोटो : diwali firing

कार्रवाई की जा रही है
हर्ष फायरिंग का मामला संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस से फायरिंग की गई तो लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट की जाएगी। -अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली


साल 2020 में हर्ष फायरिंग की हुई घटनाएं

सपा शासनकाल में एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रहे मुकेश सिद्धार्थ का दूल्हे के साथ फायरिंग का वीडियो एक साल पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ घोड़ा-बग्गी पर चढ़कर दूल्हे और एक अन्य युवक के साथ जमकर हर्ष फायरिंग करते नजर आए थे।

Meerut police could not control Harsh firing, whole year people did tamanche pe disco
हर्ष फायरिंग - फोटो : amar ujala

फरवरी 2020 को कोतवाली के सरायजीना निवासी व्यक्ति की दो बेटियों का निकाह जुर्रानपुर स्थित फार्म हाउस में हुआ। 8 साल के मासूम को गोली लगी थी।

फरवरी 2020 जानी के सिसौल खुर्द गांव में बागपत से बारात आई थी। चढ़त के दौरान डांस करते समय हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें गोली ललित की छह वर्षीय बेटी आंचल के दाएं पैर में लग गई। 

फरवरी 2020 में ही कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड स्थित एनके फार्म हाउस में मुरादनगर के हरी उर्फ मुकरी के बेटे की बारात आई थी।  शहनवाज निवासी मुरादनगर ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed