मेरठ: नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 90 हजार नकद बरामद
- 90 हजार नकद, एक स्कॉर्पियो, प्रतिभागियों के शैक्षिक प्रमाण बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले गैंग का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर परतापुर पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों की निशानदेही पर फर्जी प्रमाण पत्र भी बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ सीओ बृजेश सिंह के अनुसार दो दिन पहले एक शिकायत मिली कि नौकरी दिलाने के नाम पर एक गैंग बेरोजगार लोगों को ठग रहा है। चतुर्थ श्रेणी में नौकरी लगवाने के नाम पर यह गैंग बेरोजगार युवकों से 60-70 लाख रुपये ठग चुका है।
एसटीएफ ने सोमवार को एक मुखबिर की सूचना पर अमन कश्यप निवासी मोहनपुरी, सिविल लाइन को पकड़ लिया। बताया गया कि परतापुर क्षेत्र में यह गिरोह पूरी तरह से एक्टिव है। बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने की बात कहकर दो-दो, तीन-तीन लाख रुपये ले लेता है।
यह भी पढ़ें: यूपी: गैंगवार में कुख्यात पर फायरिंग, गांव में फैली दहशत, फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम
इसके बाद एसटीएफ ने इंस्पेक्टर परतापुर आनंद कुमार मिश्रा और उनकी टीम को लेकर एक मकान पर छापा मारा। जहां से अमन कश्यप के चार और साथियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र देखकर वह लोगों को भरोसे में ले लेते थे। आरोपियों की निशानदेही पर 90 हजार नकद, एक स्कॉर्पियो, प्रतिभागियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र पुलिस ने बरामद किए हैं।
यह लोग किए गए गिरफ्तार
- सुभाष चंद पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हाईवे, मथुरा
- संजय कुमार पुत्र मान सिंह निवासी सत्यनगर कालोनी, थाना हाईवे, मथुरा
- देवव्रत पचौरा उर्फ शरद पुत्र शंत सिंह निवासी राज गार्डन कालोनी, थाना हाईवे, मथुरा
- अमन कश्यप पुत्र कैलाश कश्यप निवासी पुरानी मोहनपुरी, थाना सिविल लाइन मेरठ
- गौरव कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सुशांत सिटी, थाना परतापुर, मेरठ