फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police arrested cow smuggler Khurshid along with two cows

UP: दबोचा गया गो-तस्कर खुर्शीद, तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, दो सिपाही हुए घायल

Tue, 23 Aug 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Aug 2022 12:12 AM IST
सार

पुलिस ने गो-तस्कर को दबोचा है, जबकि उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो गोवंश भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Meerut police arrested cow smuggler Khurshid along with two cows
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में फलावदा क्षेत्र के बड़ा गांव में गोकशी के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने गोकशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा गांव के जंगल में कुछ लोग छोटे वाहन में दो गोवंश को लादकर गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दो गोवंश को बरामद कर बड़ा गांव निवासी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मतीन, साजिद, नवाब व वाहन चालक गोवंश को नीचे गिराकर भाग निकले। गोकशों का पीछा करने में थाने के दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने खुर्शीद, मतीन, साजिद, नवाब व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खुर्शीद को जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से गोकशी के उपकरण भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी वरुण शर्मा का कहना है कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: जब एक साथ उठे छह जनाजे तो रो पड़ा मिर्जापुर, सीएम योगी ने जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed