{"_id":"6303ce091be3bd27a815f12c","slug":"meerut-police-arrested-cow-smuggler-khurshid-along-with-two-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दबोचा गया गो-तस्कर खुर्शीद, तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, दो सिपाही हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दबोचा गया गो-तस्कर खुर्शीद, तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, दो सिपाही हुए घायल
Tue, 23 Aug 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:12 AM IST
सार
पुलिस ने गो-तस्कर को दबोचा है, जबकि उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो गोवंश भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में फलावदा क्षेत्र के बड़ा गांव में गोकशी के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने गोकशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा गांव के जंगल में कुछ लोग छोटे वाहन में दो गोवंश को लादकर गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दो गोवंश को बरामद कर बड़ा गांव निवासी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मतीन, साजिद, नवाब व वाहन चालक गोवंश को नीचे गिराकर भाग निकले। गोकशों का पीछा करने में थाने के दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने खुर्शीद, मतीन, साजिद, नवाब व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खुर्शीद को जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से गोकशी के उपकरण भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी वरुण शर्मा का कहना है कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: जब एक साथ उठे छह जनाजे तो रो पड़ा मिर्जापुर, सीएम योगी ने जताया दुख
विज्ञापन