फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Police also tell lies, bullets were fired in Ganga fair about Rajinsh

MEERUT: पुलिस भी बोलती है झूठ, गंगा मेले में रजिंश को लेकर चलीं गोलियां, बताई झूठी कहानी

Wed, 09 Nov 2022 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Nov 2022 03:54 PM IST
सार

मखदुमपुर गंगा मेले में सोमवार रात जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। दो लोगों को गोली लगी है जिसमें एक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। इस मामले में मेरठ पुलिस का बड़ा झूठ सामने आया है।

विज्ञापन
MEERUT: Police also tell lies, bullets were fired in Ganga fair about Rajinsh
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर के मखदूमपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार रात वर्चस्व के लिए गोलियां चली थीं। गोली लगने से घायल अलीपुर मोरना गांव निवासी कोशिंद्र ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोशिंद्र ने बयान में गोली मारने वालों में अंकुश और उसके दो साथी हरीश व कालू का नाम बताया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से अंकुश भी घायल हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में कोशिंद्र का अंतिम संस्कार हुआ। इस मामले में पुलिस की कहानी भी झूठी निकली। पहले पुलिस ने खुद से गोली लगना बताया था।

विज्ञापन


मखदूमपुर गंगा मेले में सोमवार को अलीपुर मोरना निवासी कोशिंद्र गुर्जर दोस्तों के साथ दीपदान करने गए थे। गांव के ही हर्ष गुर्जर भी अपने साथियों के साथ मेले में गए थे। कोशिंद्र  के परिजनों के मुताबिक हर्ष और कोशिंद्र के बीच थप्पड़ मारने को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार रात कोशिंद्र पर हर्ष व उसके साथियों ने गोलियां चला दीं। उसे छह गोलियां लगीं। हर्ष पक्ष से गढ़ी हस्तिनापुर निवासी अंकुश के हाथ में गोली लग गई। घायल दोनों को पुलिस ने मवाना सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर कोशिंद्र को मेरठ रेफर कर दिया। मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कोशिंद्र के भाई की तहरीर पर हर्ष गुर्जर, अंकुश, रोहन उर्फ कालू, हरीश, ईशु सिरोही, शौकिंद्र, आशीष, मोनू, रोहित उर्फ दादा और एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने गढ़ी हस्तिनापुर निवासी अंकुश (घायल), रामनगर, परीक्षितगढ़ निवासी रोहन उर्फ कालू, अटौड़ा मवाना निवासी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि कोशिंद्र ने गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम मरने से पहले बताए थे। कोशिंद्र पर मुजफ्फरनगर, मवाना, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ थाने में अलग-अलग धारा में 16 मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed