Meerut: नाला ओवरफ्लो हुआ तो भड़के लोग, महापौर के सामने निगम अधिकारियों को लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी
मेरठ में नाला ओवरफ्लो होने के चलते भगवतपुरा सहित कई मोहल्लों में जलभराव हो रहा है। शनिवार देर रात महापाैर हरिकांत आहलुवालिया माैके पर अधिकारियों के साथ पहुंचे तो वहां माैजूद लोगों ने महापाैर व अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में नाले ओवरफ्लो और आसपास के मोहल्लों में जल भराव की समस्या की शिकायत पर महापौर शनिवार को भूमिया पुल ओडियन नाले पर पहुंचे। जहां पर महापौर के सामने ही निगम अधिकारियों को पार्षद और स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। महापौर ने लोगों को समझाकर शांत किया। नाला सफाई का अभियान चलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
भूमिया पुल स्थित ओडियन नाले की पुलिया का निर्माण सही न बनने के चलते सफाई प्रभावित हो रही है। नाला ओवरफ्लो चल रहा है। जिसके चलते भगवतपुरा सहित कई मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बनी है। कई बार स्थानीय लोग निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
शनिवार शाम महापौर हरिकांत अहलूवालिया निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारियों को लेकर भूमिया पुल पर पहुंच गए। नाला ओवरफ्लो देखकर नाराजगी भी जताई। इसकी जानकारी लगने पर पार्षद अनिल वर्मा, अरुण मचल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। स्था
नीय लोगों ने महापौर के सामने निगम के अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनते हंगामा कर दिया। कहा है कि निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते इन मोहल्लों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। अब यह हाल है तो बरसात में भयावह स्थिति हो सकती है।
निगम अधिकारी नाले पर भूमिया पर बनी पुलिया को ठीक करने को तैयार नहीं है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इस हालत को देखते महापौर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया और निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीन दिन में पुलिया ठीक कर दी जाए। नाला सफाई अभियान में तेजी लाकर पानी स्तर नीचे लाया जाए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि निगम अधिकारियों के चलते लोग परेशान हैं।