फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, passport office does not have facilities and drinking water is not arranged

ये है पासपोर्ट ऑफिस की सच्चाई, नहीं है इनवर्टर, अधिकारी खुद ही चला रहे जेनरेटर

Thu, 29 Nov 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 29 Nov 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut, passport office does not have facilities and drinking water is not arranged
कार्यालय में रखा खराब सामान और साइड में जर्जर हालत में जनरेटर - फोटो : अमर उजाला

अगर आप पासपोर्ट बनवाने के लिए मेरठ पासपोर्ट ऑफिस में जा रहे हैं तो पीने का पानी साथ लेकर जरूर जाएं। इसके साथ ही ऑफिस में अन्य समस्याओं से जूझने के लिए भी तैयार रहे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि कैंट बडे़ डाकखाने के समीप पासपोर्ट कार्यालय शुरू हुए नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन पासपोर्ट ऑफिस मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। स्टॉफ व पासपोर्ट आवेदकों के लिए यहां पीने का तक का पानी तक नहीं है। एक ही हॉल के नीचे पेपर चेक व अन्य प्रक्रिया हो रही है। इसी हॉल में वेस्टेज सामान भी स्टोर किया जा रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के प्रयासों से पासपोर्ट ऑफिस मेरठ को मिला। जिसका उद्घाटन भी 23 फरवरी को सांसद ने किया था। मेरठ में पासपोर्ट ऑफिस आने से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली है। लेकिन सुविधाएं न होने के कारण कुछ परेशानियां भी पासपोर्ट ऑफिस में झेलनी पड़ रही हैं। आवेदक गाजियाबाद से अपॉइंटमेंट लें तो एक सप्ताह बाद ही नंबर आ जाता है, लेकिन मेरठ से पासपोर्ट अप्लाई करने में करीब एक से डेढ़ महीने का समय आवेदकों को दिया जा रहा है। जिसका मुख्य कारण ऑफिस में स्टाफ व संसाधनों की कमी होना है। ऑफिस में तीन लोगों का स्टाफ की तैनात है। जिसमें पासपोर्ट अधिकारी आवेदकों के पेपर चैक करते हैं। 
विज्ञापन


वहीं पासपोर्ट अधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि एक दिन में 80 पासपोर्ट एप्लीकेशन आ रही हैं। जिनमें से 65 से 70 आवेदक ही कार्यालय पहुंचते हैं। एक आवेदक को ऑफिस में 35 से 40 मिनट तो रहना होता ही हैं। कई बार ज्यादा समय भी लग जाता है। कार्यालय में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की है। जबकि तीन स्टाफ अधिकारियों के अलावा कोई ऑफिस ब्वॉय नहीं है। जिसके कारण अधिकारियों को ही ऑफिस में झाड़ू लगानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉल में संचालित हो रहा पासपोर्ट ऑफिस
पिछले दस महीनों से पासपोर्ट ऑफिस एक बड़े हॉल में ही संचालित है। वेटिंग से लेकर पासपोर्ट बनाने की मशीनें हाल में ही रखी गई हैं। हालत ये हो गई है कि वेस्टेज सामान भी हॉल में ही स्टोर करना पड़ रहा है। परिसर में अन्य कमरा नहीं है।

नहीं है इनवर्टर, अधिकारी खुद ही चला रहे जेनरेटर 
ऑफिस ब्वॉय न होने के कारण अधिकारियों को खुद ही जेनरेटर चलाना पड़ता है। जबकि जेनरेटर की हालत बहुत दयनीय स्थिति में है। ऐसे में आवेदकों को प्रतिदिन कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऑफिस में बिजली जाने के बाद इनवर्टर की भी सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में पासपोर्ट बनाने का कार्य राम भरोसे पर ही हो रहा है। 

सुविधाएं मिलेंगी
पासपोर्ट ऑफिस बड़े प्रयासों से मेरठ आया है। स्टाफ व मूलभूत सुविधाओं को कमी की शिकायतें आ रही हैं। जिसको लेकर उच्च अधिकारियों व संबंधित मंत्री से मुलाकात की है। जल्द पासपोर्ट कार्यालय में सभी सुविधाएं दी जाएंगी। -राजेंद्र अग्रवाल, सांसद

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed