फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Parul and Lisa performs well, Lisa Tomar get the place in Wrestling World Championship

MEERUT: पारुल और लीजा ने किया कमाल, अलका तोमर की राह चली सिसौली के सूबेदार की बेटी

Mon, 04 Jul 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Jul 2022 11:22 AM IST
सार

पिता के साथ गन्ने के खेत में काम करते हुए एथलीट बनी इकलौता गांव की बेटी
सिसौली के सैनिक की बेटी लीजा तोमर ने भी कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप में बनाई जगह

 

विज्ञापन
MEERUT: Parul and Lisa performs well, Lisa Tomar  get the place in Wrestling World Championship
पारुल चौधरी व लीजा तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता के साथ खेतों में काम करते हुए इकलौता गांव के किसान कृष्णपाल चौधरी की बेटी पारुल का सफर लॉस एंजेल्स (अमेरिका) में 3000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय कीर्तिमान रचने तक पहुंच गया है। वहीं सिसौली के सैनिक की बेटी लीजा तोमर ने भी कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप में जगह बना ली है।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय टीम में पारुल के कोच रहे अमरीश कुमार बताते हैं कि पारुल शुरुआत में पांच और 10 हजार मीटर में भाग लेती थीं, लेकिन उन्होंने पांच-छह साल पहले 2016-17 में 3000 मीटर दौड़ने के लिए प्रेरित किया। अमरीश दावा करते हैं कि अगर पारुल ने ऐसा ही प्रदर्शन किया तो आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप में आश्चर्यजनक परिणाम सामने ला सकती हैं।
विज्ञापन


लंबाई से मिला लाभ
पारुल पिता कृष्णपाल के साथ गन्ने के खेतों में काम में भी काम करती थीं। लंबी दूरी की दौड़ में इसका उन्हें फायदा मिला। उनकी लंबाई 174 सेंटीमीटर है। इसका भी उन्हें लाभ मिलता है। 2019 में उन्हीं की कोचिंग में पारुल ने एशियाई चैंपियनशिप में पांच हजार में कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder Meerut: दो माह में एलएलबी के तीन छात्रों की हत्या, किसी पर बरसाईं गोलियां, तो किसी को दी खौफनाक मौत

साबले के साथ तैयारी का मिला फायदा
अमरीश 3000 मीटर दौड़ में लगातार राष्ट्रीय कीर्तिमान रच रहे अविनाश साबले के भी कोच रहे हैं। अमरीश के मुताबिक वह दोनों को साथ ट्रेनिंग कराते थे। इसका फायदा भी पारुल को मिला है। चार बहन-भाइयों में तीसरे नंबर की पारुल रेलवे में टीई पद पर तैनात हैं, उनकी पोस्टिंग मुंबई में है। पिता कृष्णपाल व माता राजेश देवी को बेटी पर नाज है। पिता ने उन्हें कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रवेश दिलाया। कोच गौरव त्यागी व बाजपेयी ने प्रतिभा को संवारा।

48वीं रैंकिंग है 3000 मीटर में
पारुल की 3000 मीटर दौड़ में विश्व में 48वीं और पांच हजार मीटर में 103वीं रैंकिंग है। उन्होंने इसी वर्ष मार्च में त्रिवेंद्रम इंडियन ग्रांप्री में 3000 मीटर स्टीपलचेज में 9.38.29 मिनट का समय निकाल स्वर्ण जीता था। 12 जून को चेन्नई में हुई अंतरराज्यीय एथलेटिक चैंपियनशिप में उन्होंने इसी इवेंट में 9.42.16 मिनट के साथ स्वर्ण जीता था। पारुल ने  9.38.29 : मिनट का समय इस साल मार्च में त्रिवेंद्रम में हुई इंडियन ग्रांप्री में निकाला था। लॉस एंजिल्स से ही अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए पारुल ने कहा कि वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक के लिए अपना सौ प्रतिशत देंगी। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर पारुल को बधाई दी।

अलका तोमर की राह चली सिसौली के सूबेदार की बेटी
भारतीय अंडर-17 महिला कुश्ती टीम के 57 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में मात देते हुए सिसौली गांव की लीजा तोमर ने सब-जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट कटाया है। लखनऊ साई सेंटर में हुए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लीजा ने यह उपलब्धि हासिल की है। लीजा के पिता प्रद्युमन तोमर सेना में सूबेदार हैं और जालंधर में तैनात हैं।
 सिसौली गांव से कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेेता अलका तोमर के बाद बेटियों ने कुश्ती में लगातार पहचान बनाई है। लीजा चौ. चरण सिंह कुश्ती विवि के कुश्ती स्टेडियम में सीनियर कुश्ती कोच डा. जबर सिंह सोम से प्रशिक्षण ले रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed