फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Outpost incharge reached 'Oyo' hotel with his female friend, youths surrounded him and beat him up

Meerut: महिला मित्र के साथ 'ओयो' वाले होटल पहुंचे चौकी प्रभारी, युवकों ने घेरकर पीट दिया, जानें क्या थी रंजिश

Wed, 23 Apr 2025 10:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Apr 2025 10:39 PM IST
सार

भूनी चौकी से 100 मीटर की दूरी पर होटल पैराडाइज है। यहां अकसर प्रेमी जोड़े आते रहते हैं। बुधवार को चौकी प्रभारी महिला के साथ पहुंचे, तो युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Outpost incharge reached 'Oyo' hotel with his female friend, youths surrounded him and beat him up
चौकी प्रभारी अमित (पीली शर्ट और घेरे में) के साथ मारपीट करते युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी चौराहे के पास स्थित होटल में चौकी प्रभारी को कुछ युवकों ने महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। इसके बाद युवकों ने रोड पर लाकर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक चौकी प्रभारी को छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन

Meerut: Outpost incharge reached 'Oyo' hotel with his female friend, youths surrounded him and beat him up
होटल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
भूनी चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बपारसी की ओर होटल पैराडाइज है। बुधवार शाम करीब चार बजे भूनी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सादी वर्दी में महिला मित्र के साथ होटल पहुंचे। स्थानीय युवकों ने यह देखा तो उन्होंने अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया। होटल में महिला के साथ चौकी प्रभारी के होने की जानकारी होने पर भीड़ जमा हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने हंगामा करते हुए चौकी प्रभारी को महिला के साथ पकड़ लिया। जब विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पिटाई होते देख महिला चुपके से खिसक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस आई तो मारपीट कर रहे युवक फरार हो गए। पुलिस ने घायल चौकी प्रभारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन

वहीं, होटल के मैनेजर का कहना है कि कुछ युवक अकसर होटल पर आकर पार्टी करते हैं। कुछ दिन पहले चौकी प्रभारी ने युवकों को होटल में हुड़दंग करने से मना किया था। इसी कारण वे रंजिश रखने लगे थे। मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने पीट दिया। युवक होटल का रजिस्टर व डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं।
 

विवादों में रहा है होटल पैराडाइज
भूनी चौराहे पर स्थित होटल पैराडाइज विवादों में रहा है। एक वर्ष पूर्व भी होटल में पुलिस ने कुछ प्रेमी जोड़ों को पकड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में ओयो ऐप से प्रेमी युगल कमरा बुक करते है। घंटों के हिसाब से चार्ज लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed